फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Luxurious railway station: इन रेलवे स्टेशनों के सामने फेल हैं महल, इतने आलीशान की देखते रह जाएंगे आप

Tue, 20 May 2025 06:55 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 20 May 2025 06:55 PM IST
सार

most luxurious railway station in india जब भी कोई यात्री इन स्टेशनों से होकर पहली बार गुजरता है तो वह इसे किसी महल जैसा पाता है। आइए जानते हैं भारत के कुछ ऐसे रेलवे स्टेशनों के बारे में जो महलों की याद दिलाते हैं।

विज्ञापन
most luxurious railway station in india Look Like A Palace
चारबाग रेलवे स्टेशन। - फोटो : instagramm

most luxurious railway station in india: भारत की वास्तुकला बेहद समृद्ध और भव्य है। यहां के महल और किले जितने प्रभावी आज भी दिखते हैं, उतने ही भव्य यहां के कुछ रेलवे स्टेशन हैं। भारत में कई ऐसे रेलवे स्टेशन हैं जो किसी शाही महल से कम नहीं लगते। इनकी बनावट, डिजाइन और रोशनी इतनी भव्य है कि यहां पहुंचकर ऐसा लगता है मानो आप किसी ऐतिहासिक इमारत या पर्यटन स्थल में आ गए हों।



ये रेलवे स्टेशन यात्रा महज यात्रा की शुरुआत या अंत का स्थान नहीं हैं, बल्कि उस स्थान की संस्कृति, विरासत और स्थापत्य कला का भी प्रतीक भी हैं। जब भी कोई यात्री इन स्टेशनों से होकर पहली बार गुजरता है तो वह इसे किसी महल जैसा पाता है। आइए जानते हैं भारत के कुछ ऐसे रेलवे स्टेशनों के बारे में जो महलों की याद दिलाते हैं।

most luxurious railway station in india Look Like A Palace
मुंबई का छत्रपति साहूजी महाराज टर्मिनस - फोटो : Adobe

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई

मुंबई में स्थित यह स्टेशन विक्टोरियन गोथिक शैली की भव्यता को दर्शाता है। इसकी निर्माण शैली, पत्थरों की नक्काशी और ऊंचे गुंबद इसे एक ऐतिहासिक किले की तरह दिखाते हैं। यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल यह स्टेशन भारत की वास्तुकला और रेल इतिहास का गौरव है।

most luxurious railway station in india Look Like A Palace
गांधीनगर रेलवे स्टेशन - फोटो : instagram

 गांधीनगर कैपिटल रेलवे स्टेशन, गुजरात

गांधीनगर का यह स्टेशन आधुनिकता और सुविधा का अद्भुत संगम है। यह स्टेशन एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस है और खास बात यह है कि इसके ऊपर एक भव्य पांच सितारा होटल भी बना है। इसका डिज़ाइन यात्रियों को आधुनिक भारत की झलक दिखाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
most luxurious railway station in india Look Like A Palace
जैसलमेर रेलवे स्टेशन - फोटो : instagram

जैसलमेर रेलवे स्टेशन, राजस्थान

जैसलमेर रेलवे स्टेशन को देख ऐसा प्रतीत होता है कि यह किसी हवेली या किले का हिस्सा हो। पीले बलुआ पत्थरों से बनी इसकी दीवारें और राजस्थानी शैली की खिड़कियां इसे एक पर्यटन स्थल जैसी भव्यता प्रदान करती हैं।

विज्ञापन
most luxurious railway station in india Look Like A Palace
हावड़ा जंक्शन - फोटो : instagram

हावड़ा जंक्शन, कोलकाता

हावड़ा जंक्शन भारत का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है, लेकिन इसकी भव्यता भी उतनी ही खास है। ब्रिटिश काल की स्थापत्य शैली में बना यह स्टेशन कोलकाता की औपनिवेशिक विरासत को आज भी संजोए हुए है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed