फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Internation Kite Festival 2020 के बारे में सब कुछ, जहां पतंग उड़ाने दुनिया भर से पहुंचते हैं लोग

Tue, 07 Jan 2020 01:30 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 07 Jan 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
international kite festival 2020 why people fly kites from all over the world know all about
Kite Festival, Gujrat - फोटो : Pixabay/AmarUjala

देशभर में मकर संक्रांति का पर्व अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। इसका वैज्ञानिक महत्व भी है और इसकी धार्मिक मान्यताएं भी हैं। वहीं, दूसरी ओर इस मौके पर पतंग उड़ाने का अलग ही उत्साह होता है। यूं तो इस दौरान देशभर में पतंगबाजी का माहौल होता है, लेकिन एक ऐसी जगह है, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पतंगबाजी के महोत्सव(Internation Kite Festival 2020) का आयोजन किया जाता है। इसमें दुनियाभर से लोग पतंग उड़ाने के लिए पहुंचते हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से:

international kite festival 2020 why people fly kites from all over the world know all about
kai po che

अंतरराष्ट्रीय पतंगबाजी महोत्सव(Internation Kite Festival 2020) गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में आयोजित होता है। आपको याद होगा, चेतन भगत के उपन्यास 'थ्री मिस्टेक्स आॅफ माई लाइफ' पर निर्देशक अभिषेक कपूर ने एक फिल्म बनाई थी- काई पो चे। गुजराती में फेमस इस स्लैग का इस्तेमाल पतंगबाजी के दौरान खुशी का इजहार करने के लिए तब किया जाता है, जब कोई अपने प्रतिद्वंदी की पतंग को काट देता है। काई पो चे का मतलब होता है, मैंने पतंग काट दी।

international kite festival 2020 why people fly kites from all over the world know all about
Kite Festival, Gujrat - फोटो : Pixabay

सात जनवरी से 14 जनवरी तक चलने वाले महोत्सव में आपको भी जरूर पहुंचना चाहिए, अगर आप भी पतंगबाजी का शौक रखते हैं या फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर की पतंगबाजी देखना चाहते हैं। हर साल उत्तरायन यानी मकर संक्रांति के अवसर पर इस अंतरराष्ट्रीय पतंगबाजी महोत्सव का आयोजन किया जाता है। राज्य के पारंपरिक आयोजनों में से एक पतंग महोत्सव में दुनिया भर से लोग हिस्सा लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
international kite festival 2020 why people fly kites from all over the world know all about
Kite Festival, Gujrat tourism - फोटो : Pixabay

मकर संक्रांति से पहले शुरू हुए इस महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से आए अतिथि भी शिरकत करते हैं। इस महोत्सव में बेस्ट काइट प्रतियोगिता का आयोजन भी होता है। अलग-अलग शेप, साइज और कलर में दिखने वाली लाखों पतंगें इस फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण होती हैं। आइए, जानते हैं आखिर इसकी शुरुआत कब हुई:

विज्ञापन
international kite festival 2020 why people fly kites from all over the world know all about
kite festival

गुजरात के अहमदाबाद शहर में साल 1989 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया था और तब से हर साल इस महोत्सव का आयोजन हो रहा है। इस बार महोत्सव का यह 30वां साल है। इस फेस्टिवल में सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के पतंगबाजी में महारथ हासिल कर चुके लोग शामिल होते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed