त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे कई स्पेशल ट्रेनें चला रही है। हालांकि अब सभी महत्वपूर्ण त्योहार खत्म हो चुके हैं। छठ पर्व को मनाने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की ओर गए थे। हालांकि छठ पर्व अब खत्म हो चुका है। इस कारण बड़ी मात्रा में लोग बिहार, पटना और पूर्वी उत्तर प्रदेश से दिल्ली की तरफ रुख कर रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे कई स्पेशल ट्रेनों को चला रही है, ताकि भारी मात्रा में होने वाली भीड़ को कम किया जा सके। भारी भीड़ कोरोना महामारी की तीसरी लहर को ला सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इंडियन रेलवे इन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रही है। अगर आप भी छठ पर्व के बाद अपने कार्यस्थल पर लौटने का प्लान बना रहे हैं, तो इन ट्रेनों में अपनी सीट को बुक करवा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन स्पेशल ट्रेनों के बारे में, जिनका परिचालन छठ पर्व के बाद लौटने वाले यात्रियों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: छठ पूजा के बाद लौटने वाले यात्रियों के लिए चलाई जा रही हैं स्पेशल ट्रेनें, जानिए डिटेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगीर-आनंद विहार टर्मिनल फेस्टिवल स्पेशल (03695)
ये ट्रेन राजगीर से 13 और 16 नवंबर 2021 को 2:45 बजे चलेगी। ये बिहारशरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से होते हुए अगले दिन सुबह 10:30 पर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी
मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल फेस्टिवल स्पेशल (05585)
ये ट्रेन 13 नवंबर और 16 नवंबर 2021 को मुजफ्फरपुर से 6:15 बजे चलेगी। ये हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर होते हुए अगले दिन 12:15 पर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल फेस्टिवल स्पेशल (04551)
ये ट्रेन 12 नवंबर 2021 को रक्सौल से 1 बजे चलेगी। ट्रेन सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए अगले दिन 7 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल फेस्टिवल स्पेशल (04577)
इस ट्रेन का परिचालन भी त्योहार में होने वाली भीड़ को देखकर किया जा रहा है। ये ट्रेन 13 नवंबर 2021 को भागलपुर से चलेगी और अगले दिन आनंद विहार टर्मिनल पर पहुंचेगी।