भारत में आज भी लोग मीलों दूर का सफर तय करने के लिए रेलवे संसाधन का ही सहारा लेते हैं। हर रोज भारतीय रेलवे में लाखों लोग सफर करते हैं, जो एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं। भारत की रेल व्यवस्था दुनिया का दूसरी सबसे बड़ा रेल नेटवर्क माना जाता है। अक्सर जब आप एक जगह से दूसरी जगह का सफर करते हैं, तो अपने साथ कई सारा सामान लेकर जाना पसंद करते हैं। मगर अक्सर कई बार ऐसा होता है कि अधिक सामान को ले जाने की अनुमति नहीं दी जाती है, क्योंकि भारतीय रेल की विभिन्न नियमों के तहत एक नियम यात्रियों के सामान से संबंधित भी है। जिसके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी होती है और इसके तहत एक तय सीमा से अधिक सामान लेकर भारतीय रेल में सफर करने की अनुमति होती है। तो चलिए इस नियम के बारे में विस्तार से जानते हैं...
{"_id":"61b2fbc91b5905738d4ef0cf","slug":"indian-railway-luggage-charges-and-rules","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Railway Luggage Rule: जानें ट्रेन में कितना सामान ले जा सकते हैं आप, ये रहा लगेज ले जाने का रेलवे का नियम","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Railway Luggage Rule: जानें ट्रेन में कितना सामान ले जा सकते हैं आप, ये रहा लगेज ले जाने का रेलवे का नियम
Fri, 10 Dec 2021 12:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:51 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में कितना सामान ले जा सकते हैं
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में कितना सामान ले जा सकते हैं
- फोटो : istock
रेल में इतना सामान ले जा सकते हैं आप
- रेल में यात्रा के दौरान एक यात्री अपने साथ अधिकतम 50 किलोग्राम तक का ही सामान ले जा सकता है। इससे अधिक सामान होने पर उसे उस सामान का भी किराया देना होता है, जिसके लिए आपको सामान का भी टिकट लेना होता है। साथ ही एसी कोच में सफर करने वाले यात्री अपने साथ 70 किलोग्राम तक का सामान आसानी से बिना शुल्क दिए ले जा सकते हैं। वहीं स्लीपर टिकट लेने वाले लोग अपने साथ महज 40 किलोग्राम तक का ही सामान ले जा सकते हैं।
ट्रेन में कितना सामान ले जा सकते हैं
- फोटो : iStock
बड़े आकार के सामानों पर लगता है इतना शुल्क
- रेल में यात्रा के दौरान अपने साथ बड़े आकार का सामान लेकर चलने वाले लोगों को भी शुल्क देना होता है। इसके लिए उन्हें कम से कम 30 रुपये का भुगतान करना होता है। निर्धारित सीमा से ज्यादा मात्रा में सामान होने पर आपको डेढ़ गुना ज्यादा चार्ज देना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में कितना सामान ले जा सकते हैं
- फोटो : iStock
मेडिकल सामानों के लिए ये है नियम
- कई बार आप मरीज के साथ भी रेल यात्रा करते हैं। ऐसे में उनके जरूरत की सामानों को लेकर रेलवे के अलग नियम है, जिसके तहत डॉक्टर की सलाह पर मरीज अपने साथ ऑक्सीजन सिलेंडर और स्टैंड ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
ट्रेन में कितना सामान ले जा सकते हैं
- फोटो : pixabay
इस तरह का सामान नहीं ले जा सकते
- रेलवे बोर्ड के द्वारा आपको रेल यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का विस्फोटक या ज्वलनशील पदार्थ ले जाने की अनुमित नहीं है। साथ ही शुल्क भरने के बाद भी आप अधिकतम 100 किलोग्राम तक का ही सामान अपने साथ ले जा सकते हैं।