फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: अब ट्रेन छूट जाए तब भी बोर्डिंग स्टेशन बदलकर कर सकेंगे यात्रा, जानें क्या कहता है रेलवे का नियम

Thu, 09 Dec 2021 11:57 AM IST
राजेश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Thu, 09 Dec 2021 11:57 AM IST
विज्ञापन
irctc new rule now there will be no fine for boarding a train from any railway station
कैसे बदले बोर्डिंग स्टेशन - फोटो : Official website

रेल में रोजाना हजारों यात्री अलग अलग जगहों के लिए यात्रा करते हैं। देश में रेलवे परिवहन का एक बहुत बड़ा माध्यम है। अक्सर यात्री जब ट्रेन पकड़ने जाते हैं तो किसी भी कारणवश वो स्टेशन पहुंचने में लेट हो जाते हैं और उनसे ट्रेन छूट जाती है। इससे यात्री को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर आपके साथ आपका परिवार भी यात्रा कर रहा है और ऐसा कुछ हो जाता है तो मुश्किल और बढ़ जाती है। ट्रेन छूट जाने के कारण यात्री को अपना बोर्डिंग स्टेशन भी चेंज करवाना पड़ता है और कभी कभी इसके लिए जुर्माना भी भरना होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस तरह की असुविधा के लिए एक समाधान खोज निकला है। अगर किसी यात्री के साथ ऐसा होता है तो चिंता की कोई बात नहीं है अब आपकी ट्रेन नहीं छूटेगी। अब आप अपना बोर्डिंग स्टेशन बड़ी आसानी के साथ बदल सकते हैं। आइए जानते है की कैसे यात्री अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं 

irctc new rule now there will be no fine for boarding a train from any railway station
कैसे बदले बोर्डिंग स्टेशन - फोटो : istock
बोर्डिंग स्टेशन बदलने के लिए क्या करना होगा 
 

IRCTC ने यात्रियों के लिए उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन को बदलने का विकल्प दिया है। इस सुविधा को लाभ वही यात्री उठा सकते है जिन्होंने अपना रेल टिकट ऑनलाइन बुक किया है। अगर यात्री किसी ट्रैवेल एजेंट के माध्यम से अपना टिकट बुक करवाते  है तो उन्हें इस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा। यात्री अपना बोर्डिंग स्टेशन यात्रा शुरू करने के 24 घंटे पहले बदल सकते हैं। अगर आप एक बार अपना बोर्डिंग स्टेशन एक बार बदलते है तो इसको दोबारा नहीं बदल सकते हैं। अगर बोर्डिंग स्टेशन बिना बदले दूसरे स्टेशन से यात्रा करते हैं तो आपको जुर्माना भी देना पड़ सकता है। 

irctc new rule now there will be no fine for boarding a train from any railway station
कैसे बदले बोर्डिंग स्टेशन - फोटो : istock
कैसे बदले बोर्डिंग स्टेशन 
 
  • सबसे पहले यात्री को IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in/nget/train-search पर विजिट करना होगा 
  • अब होम पेज खुलते ही अपनी आईडी और पासवर्ड डाले।
  • लॉगिन करने के बाद बुकिंग टिकट हिस्ट्री में जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
irctc new rule now there will be no fine for boarding a train from any railway station
कैसे बदले बोर्डिंग स्टेशन - फोटो : istock
  • अपनी ट्रेन सेलेक्ट करें और चेंज बोर्डिंग पॉइंट पर जाएं। 
  • अब एक नया पेज खुलेगा इसके बाद अपना नया बोर्डिंग स्टेशन डाले। 
  • जब यात्री अपना नया बोर्डिंग स्टेशन सेलेक्ट कर लेगा तो सिस्टम कन्फर्मेशन मांगेगा।
विज्ञापन
irctc new rule now there will be no fine for boarding a train from any railway station
कैसे बदले बोर्डिंग स्टेशन - फोटो : istock
  • कन्फोर्मशन के लिए ओके का बटन प्रेस करके सब्मिट कर दें। 
  • अब आपका बोर्डिंग स्टेशन बदल गया है इसका आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आ जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed