फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय पर्यटकों के लिए इन देशों ने दी कोविड नियमों में ढील, जानें कहां और कैसे कर सकते हैं यात्रा

Tue, 22 Jun 2021 11:56 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 22 Jun 2021 11:56 AM IST
विज्ञापन
If you want to travel abroad during the Corona period then you can go to these five countries
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

हर साल काफी संख्या में लोग अलग-अलग जगहों और अलग-अलग देशों में घूमने का प्लान करते हैं। कई देश ऐसे हैं, जिनकी आजीविका पर्यटकों पर काफी ज्यादा टिकी हुई है। ऐसे में इनके लिए पर्यटन स्थलों का निरंतर चलना काफी जरूरी भी है। जिस तरह हर साल भारत में देश-विदेश से काफी पर्यटक पहुंचते हैं, ठीक उसी तरह भारत के लोग भी विभिन्न देशों में घूमने जाते हैं। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर की वजह से एक बार फिर से दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन लगा दिया गया जिसमें भारत भी शामिल था। भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने किस कदर कहर मचाया, ये पूरी दुनिया ने देखा। ऐसे में ज्यादातर देशों ने भारतीयों के अपने देश में आने पर रोक लगा दी। हालांकि, मौजूद समय में जब हालात फिर से ठीक हो रहे हैं, तो कई देशों ने फिर से भारतीय पर्यटकों के लिए अपने देश के द्वार खोले हैं। ऐसे में अगर आप भी विदेश में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप कौन-कौन से देशों में और कैसे यात्रा कर सकते हैं।

If you want to travel abroad during the Corona period then you can go to these five countries
Russia - फोटो : istock

रूस

  • भारतीय पर्यटक रूस घूमने के लिए जा सकते हैं। दरअसल, यहां के कुछ टूर ऑपरेटरों ने हॉलिडे पैकेज के साथ रूस घूमने और यात्रियों को टीकाकरण लगाने की पेशकश भी की है। इस देश में जाने वाले यात्रियों के पास आगमन से 72 घंटे पहले की कोविड-19 आरटी-पीसीआर निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट होना अनिवार्य है, इसका प्रिंट आउट आपको अपने पास रखना होगा। यही नहीं, कोरोना के मामले बढ़ने के कारण मॉस्को में लॉकडाउन लगाया गया, जिसके बाद से बाहर से आने वाले लोगों को खुद को क्वारंटाइन करना जरूरी है। यात्री खुद को घर या होटल के कमरे में सात दिन तक सेल्फ आइसोलेशन में रख सकते हैं।
If you want to travel abroad during the Corona period then you can go to these five countries
मॉरीशस - फोटो : Pixabay

मॉरीशस

  • मॉरीशस 15 जुलाई, 2021 से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए खुल जाएगा। यहां चरणों में यात्रियों को एंट्री दी जाएगी। इसमें पहले चरण में 15 जुलाई 2021 से 30 सितंबर  2021 के दौरान कोरोना का टीकाकरण वाले यात्रियों को आने की परमिशन दी जाएगी। जो लोग अपना टीकाकरण करवा चुके हैं, उन्हें 72 घंट पहले तक की आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट साथ लानी पड़ेगी। आपको अधिक जानकारी www.mauritiusnow.com पर मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
If you want to travel abroad during the Corona period then you can go to these five countries
सर्बिया - फोटो : Social media

सर्बिया

  • सर्बिया भी भारतीय पर्यटकों के लिए खुला है। अगर आप यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको यहां जाने से 48 घंटे पहले की कोरोना आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। हालांकि, 12 साल से कम उम्र के यात्रियों के लिए ये नियम लागू नहीं है। वहीं, यहां की राजधानी बेलग्रेड के लिए फ्लाइट मिलने में थोड़ी दिक्कतें हो सकती हैं, क्योंकि मौजूदा समय में यहां के लिए काफी कम फ्लाइट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
If you want to travel abroad during the Corona period then you can go to these five countries
मिस्र - फोटो : Social media

मिस्र

  • मिस्र भारतीय यात्रियों के लिए खुल गया है। हालांकि, यहां कि फ्लाइट मिलने में आपको थोड़ी दिक्कत हो सकती है। मिस्र पहुंचने पर यात्रियों की जांच की जाएगी और साथ ही सभी यात्रियों को स्वास्थ्य घोषणा पत्र भरना अनिवार्य है। वहीं, 15 अगस्त से यहां पहुंचने वाले सभी यात्रियों को 72 घंटे पहले तक की कोरोना आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट दिखानी होगी, जो निगेटिव हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed