देश में ज्यादातर लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। अधिकतर लोग ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं। आईआरसीटीसी के अलावा पेटीएम, कंफर्म टिकट डॉट कॉम जैसे कई प्लेटफॉर्म हैं, जो ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा देते हैं। कई बार ऐसा होता है कि यात्रा की पूर्व योजना बनती है, हम टिकट बुक कर लेते हैं, लेकिन अचानक हमारा जाने का प्रोग्राम कैंसिल करना पड़ जाता है और फिर टिकट भी रद्द करनी पड़ती है। ऐसे में समस्या आती है रिफंड की। समय के अनुसार रेलवे कैंसिलेशन चार्ज काटती है। लेकिन एक ऐसा प्लेटफॉर्म भी है, जो आपको कंफर्म टिकट कैंसिल करने पर भी पूरे पैसे वापस करेगा। आइए जानते हैं विस्तार से:
अधिकतर लोग रेलवे की प्रमुख टिकट बुकिंग वेबसाइट आईआरसीटीसी से टिकट बुक करते हैं, लेकिन IRCTC ने फ्री कैंसिलेशन की ऐसी कोई सेवा शुरू नहीं की है। बल्कि यह सेवा एक निजी टिकट बुकिंग एप 'confirm ticket' की ओर से शुरू की गई है। इस सेवा का लाभ यूजर्स कब तक ले सकेंगे इस बात का जिक्र नहीं किया गया।
3 of 7
Confirmtkt
- फोटो : Amar ujala
ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग सेवा प्रदान करने वाली वेबसाईट कंफर्म टिकट डॉट कॉम (www.confirmtkt.com) ने कंफर्म टिकट की फ्री कैंसिलेशन सुविधा देने की घोषणा की है। इस वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग करने वाले यात्री ट्रेन खुलने के समय से 4 घंटे पहले या चार्ट तैयार होने तक अपना ट्रेन टिकट रद्द कर सकते हैं।
एक समाचार एजेंसी के अनुसार, कंपनी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा है कि उसके ऑनलाइन प्लेटफॅार्म पर फ्री कैंसिलेशन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस विकल्प का चयन करने पर यूजर बिना किसी सवाल-जवाब के टिकट कैंसिल करने पर फुल रिफंड पाने के हकदार होंगे। हालांकि फुल रिफंड के लिए कंपनी ने एक तरह का शुल्क लगाया है, जो कि बुकिंग करते समय ही चार्ज किया जाएगा।
5 of 7
Online Train Ticket Apps
- फोटो : Self
तत्काल टिकट बुक करने वाले यूजर भी टिकट कैंसिल करने पर फुल रिफंड का लाभ उठा सकते हैं, जबकि वर्तमान बुकिंग प्रक्रिया में फ्री कैंसिलेशन प्रोटेक्शन लागू नहीं है। हालांकि यहां भी फुल रिफंड के लिए कंपनी ने एक तरह का शुल्क लगाया है। यदि पार्शियल कैंसिलेशन किया जाता है तो जिस यात्री का टिकट रद्द किया जायेगा उसे बेस किराये के बराबर राशि ही रिफंड होगी।