{"_id":"6954aa6399e3622d0d079bc7","slug":"safe-travel-new-year-easy-travel-trip-for-new-year-2026-2025-12-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Year 2026: साल के आखिरी दिन ट्रिप पर जा रहे हैं? भीड़ से बचने के लिए ये सावधानियां अपनाएं","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
New Year 2026: साल के आखिरी दिन ट्रिप पर जा रहे हैं? भीड़ से बचने के लिए ये सावधानियां अपनाएं
Wed, 31 Dec 2025 11:08 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:08 AM IST
सार
New Year 2026: अगर आप आज कहीं घूमने निकल रहे तो कुछ बातों का ध्यान रखें। क्योंकि आगरा से लेकर उदयपुर तक इतनी ज्यादा भीड़ है कि लोगों का हाल बेहाल हो रहा है।
विज्ञापन
साल के आखिरी दिन ट्रिप पर जा रहे हैं? भीड़ से बचने के लिए ये सावधानियां अपनाएं
- फोटो : Adobe stock
New Year 2026: आज साल का आखिरी दिन है। ऐसे में लोग नए साल का स्वागत करने के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने निकल रहे हैं। अगर आप आज कहीं घूमने निकल रहे हैं, तो खबर खास आपके लिए ही होने वाली है। क्योंकि, आगरा, जयपुर, शिमला, नैनीताल और उदयपुर जैसे प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशंस पर भारी भीड़ ने यात्रा को मुश्किल बना दिया है।
साल के आखिरी दिन ट्रिप पर जा रहे हैं? भीड़ से बचने के लिए ये सावधानियां अपनाएं
- फोटो : Adobe Stock
होटल की अग्रिम बुकिंग हो तभी जाएं
यात्रा पर जाने से पहले होटल की अग्रिम बुकिंग बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि आज-कल टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स पर भारी भीड़ रहती है और बिना बुकिंग के आपको होटल में रूम नहीं मिल सकता। इसलिए अगर आपकी बुकिंग पहले से ही है, तो ही यात्रा के लिए निकलें। इससे आपको बिना किसी चिंता के यात्रा का आनंद लेने का मौका मिलेगा। अगर बुकिंग अभी तक नहीं की है तो आज कर लें पहले, तब निकलें।

- फोटो : Instagram
समय से पहले निकलें
सुबह का समय सबसे अच्छा होता है क्योंकि इस समय ट्रैफिक कम होता है और आप अधिक आराम से यात्रा कर सकते हैं। साथ ही यदि आप प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स पर जा रहे हैं, तो समय से पहले पहुंचकर आप कम भीड़ का सामना करेंगे और साइट्स का आनंद बगैर किसी परेशानी के ले सकते हैं। अगर सुबह जल्दी निकलते हैं, तो दिन के शुरुआती घंटों में आप अधिक जगहों को देख सकते हैं।

- फोटो : Adobe
सुरक्षा का ध्यान रखें
भीड़-भाड़ वाले पर्यटन स्थलों पर अपने सामान की सुरक्षा पर खास ध्यान दें। पैसों और कीमती सामान को हमेशा अपनी नजर के सामने रखें। बैग को अच्छी तरह से बंद रखें और किसी अजनबी को अपना सामान न दें। भीड़ में इधर-उधर भटकने से बचें और अपने साथियों से संपर्क बनाए रखें। अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं, तो सुरक्षा के लिए ट्रैवल एजेंसी से गाइड और लोकेशन की जानकारी लें। बेशक यात्रा का मज़ा लेना ज़रूरी है, लेकिन सुरक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है।

ट्रैफिक अपडेट पर नजर रखें
यात्रा करते समय ट्रैफिक का हाल जरूर चेक करें, खासकर यदि आप बड़े शहरों या लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स पर जा रहे हैं। गूगल मैप्स या अन्य ट्रैफिक अपडेट ऐप्स का इस्तेमाल करें ताकि आपको ट्रैफिक की स्थिति का सही समय पर अंदाजा हो सके। यदि रास्ते में जाम का खतरा हो, तो आप वैकल्पिक मार्ग का चुनाव कर सकते हैं। साथ ही मौसम की जानकारी भी जरूरी है, क्योंकि बारिश या बर्फबारी जैसी स्थितियां आपकी यात्रा को प्रभावित कर सकती हैं।