फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2023: दक्षिण भारत की होली का लुत्फ उठाने विदेशों से आते हैं पर्यटन, इस बार जरा आप भी घूम आइए

Tue, 28 Feb 2023 12:50 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 28 Feb 2023 12:50 PM IST
विज्ञापन
Holi 2023 Best Places To Celebrate Holi In South India Tourist Places In South India News In Hindi
दक्षिण भारत की होली - फोटो : istock

Best Places To Celebrate Holi In South India: हिंदू पर्व होली की धूम दुनिया के कई देशों में होती है। भारतीय पर्व होली को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। भारत के लगभग हर राज्य में होली अलग अलग मनाते हैं। हालांकि कुछ जगहों पर होली मनाने की परंपरा और नाम अलग है। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक होली को उत्सव की तरह मनाते हैं। होली का नाम आते ही सबसे पहले मथुरा, बरसाना और वृंदावन की याद आती है। होली का जश्न श्रीकृष्ण की नगरी में बहुत ही खास तरीके से होता है। हालांकि दक्षिण भारत की होली भी मशहूर है। विदेशी पर्यटक होली पर दक्षिण भारत की यात्रा पर जाना पसंद करते हैं। केरल कर्नाटक की मशहूर होली का आनंद देश विदेश के लोग लेते हैं। अगर आप भी इस वर्ष होली की छुट्टी में घर से दूर कहीं इस पर्व को मनाना चाहते हैं तो दक्षिण भारत घूम लीजिए। अगली स्लाइड्स में जानिए दक्षिण भारत में होली का उत्सव कहां और कैसे मनाया जाता है।

Holi 2023 Best Places To Celebrate Holi In South India Tourist Places In South India News In Hindi
हंपी - फोटो : istock

हंपी, कर्नाटक की होली

दक्षिण भारत का सबसे मशहूर होली उत्सव कर्नाटक के हंपी शहर में मनाया जाता है। हंपी में दो दिन के होली उत्सव को अनोखे तरीके से मनाते हैं। यहां दूर दराज से लोग पहुंचते हैं और हंपी की ऐतिहासिक गलियों में ढोल नगाड़ों की थाप पर जुलूस निकालते हैं। इस दौरान लोग नाचते गाते हैं और कई घंटों तक रंग खेलते हैं। होली खेलने के बाद स्थानीय और पर्यटक तुंगभद्रा नदी और आसपास की सहायक नहरों में स्नान के लिए जाते हैं।

Holi 2023 Best Places To Celebrate Holi In South India Tourist Places In South India News In Hindi
केरल - फोटो : istock

केरल की होली

दक्षिण भारत के राज्य केरल में भी होली खास तरीके से मनाते हैं। केरल में होली को मंजुल कुली और उक्कुली के नाम से जाना जाता है। यहां जाकर आप होली का नया अनुभव ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2023 Best Places To Celebrate Holi In South India Tourist Places In South India News In Hindi
तमिलनाडु - फोटो : istock

तमिलनाडु की होली

तमिलनाडु में होली को लेकर अलग मान्यता है। तमिलनाडु में होली को कमान पंडिगई, और कामा-दाहानामा कहा जाता है। यहां के लोग इस दिन को कामदेव की बलि के रूप में मनाते हैं।

विज्ञापन
Holi 2023 Best Places To Celebrate Holi In South India Tourist Places In South India News In Hindi
होली - फोटो : Pixabay

नहीं खेलते रंगों की होली

दक्षिण भारत के कई राज्यों में होली नहीं मनाई जाती है। कुछ जगहों पर होली के मौके पर रंगों से खेलने पर बचा जाता है। मुन्नार, अंडमान निकोबार और महाबलीपुरम में होलिका दहन के बाद बुझी हुई आग की राख को माथे पर विभूति के रूप में लगाते हैं और अच्छे स्वास्थ्य के लिए चंदन, हरी कोंपलों व आम के वृक्ष के बोर को मिलाकर लगाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed