फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2020: कर्नाटक के इस शहर में अनूठे होते हैं होली के रंग, विश्व धरोहरों की सूची में है शामिल

Tue, 10 Mar 2020 07:39 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 10 Mar 2020 07:39 AM IST
विज्ञापन
holi 2020 best places to celebration in Hampi karnataka is best destination
holi

देशभर में आज होली मनाई जा रही है। इस पर्व के माहौल में लोगों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। आप भी अपनी होली को शानदार और यादगार बनाने में लगे होंगे। यहां हम बता रहे हैं, एक ऐसी जगह के बारे में जहां की होली के रंग अनूठे होते हैं। पुष्कर और मथुरा की होली की तरह यहां की होली भी बहुत खास होती है।

holi 2020 best places to celebration in Hampi karnataka is best destination

हंपी भारत के कर्नाटक राज्य का वो सुंदर स्थान है, जहां का इतिहास आज भी जीवंत है। ये जगह इतनी खास है कि यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर घोषित किया है। हर साल हंपी में लाखो की संख्या में देश और विदेश से सैलानी आते हैं। खासकर मार्च के महीने में ज्यादातर सैलानी यहां साइट सीइंग करने के साथ ही होली मनाने आते हैं। 

holi 2020 best places to celebration in Hampi karnataka is best destination
holi - फोटो : अमर उजाला

हंपी में होली दो दिन तक मनाई जाती है। इन दिनों में हंपी की ऐतिहासिक गलियों में स्थानीय लोगों के साथ ही टूरिस्ट भी इक्ट्ठा हो जाते हैं। फिर ढोल-नगाड़ों की थाप पर जुलूस निकलता है और नाचते-गाते होली का गुलाल उड़ाया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
holi 2020 best places to celebration in Hampi karnataka is best destination
holi

हंपी में होली मनाने और यहां के मुख्य आकर्षणों को देखने के लिए दो दिन पर्याप्त होते हैं। खास बात तो ये है कि दिन भर की मस्ती और कई घंटो तक रंग खेलने के बाद सभी लोग तुंगभद्रा नदी और इससे निकली सहायक नहरों में स्नान करते हैं। 

विज्ञापन
holi 2020 best places to celebration in Hampi karnataka is best destination

हंपी ट्रिप अगर हवाई यात्रा से तय करें तो अच्छा रहेगा। यहां पहुंचने के लिए हुबली और बेलगउम एयरपोर्ट भी हैं, जबकि हंपी के सबसे करीब बेंगलुरु एयरपोर्ट है। अगर समय की कोई दिक्कत नहीं है तो आप ट्रेन से भी पहुंच सकते हैं। अगर इस बार की होली में आप हम्पी नहीं जा पाएं तो अगली बार के लिए इसे अपनी ट्रैवल डायरी में नोट कर लीजिए और जरूर जाइए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed