फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल प्रदेश की इन जगहों पर हुई बर्फबारी, गर्मी में ले सकते हैं सर्दी के मजे

Wed, 31 Mar 2021 03:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 31 Mar 2021 03:24 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh best places to visit
himachal pradesh - फोटो : istock

अगर आपसे पूछा जाए कि आपको कौन सा मौमस ज्यादा पसंद है? तो शायद आपका जवाब भी सर्दी ही हो, क्योंकि लोगों को गर्मी से ज्यादा सर्दी का मौसम ही पसंद होता है। सर्दियों में लोग कुछ भी खा सकते हैं, ज्यादा कपड़े पहन सकते हैं, घूमने जा सकते हैं, लेकिन गर्मी में आप ऐसा कुछ नहीं कर सकते। लोग गर्मियों में ऐसी जगहों की तलाश में होते हैं, जहां पर मौसम ठंडा हो और जहां वो अपनी गर्मियों की छुट्टियां बिता सकें। ऐसे में आपको बता दें कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश की कई जगहों पर बर्फबारी हुई है। तो चलिए जानते हैं कि आप यहां कौन-कौन सी जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

himachal pradesh best places to visit
himachal pradesh - फोटो : istock

दरअसल, बीते सोमवार से हिमाचल प्रदेश में मौसम बदल चुका है। लाहुल घाटी समेत कई ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है, जिसकी वजह से हिमाचल में मौसम बेद सुहावना और ठंडा हो गया है। बात बर्फबारी की करें, तो गोंदला में 14 सेंटीमीटर और केलांग में चार सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। इसके अलावा कोठी में 12, भरमौर में 7, कल्पा, सेओबाग और मनाली में 3 मिलीमीटर बारिश भी रिकॉर्ड की गई।

himachal pradesh best places to visit
Christ Church, Shimla - फोटो : istock

शिमला

  • हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी मौसम काफी ठंडा हो गया है, जिसकी वजह से आप घूमने के लिए यहां का रूख कर सकते हैं। शिमला में ठहरने के लिए अच्छे होटल हैं, घूमने के लिए मॉल रोड, क्राइस्ट चर्च, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज सेंटर (शिमला समझौता), लोकल मार्किट, लक्कड़ बाजार, आदि जगह घूम सकते हैं। हर साल गर्मियों में यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
himachal pradesh best places to visit
शिमला का नारकंडा - फोटो : अमर उजाला

नारकंडा

  • आप गर्मियों में नारकंडा भी घूमने जा सकते हैं, जिसकी शिमला से दूरी लगभग 60 किलोमीटर है। ये जगह काफी ऊंचाई में है, जिसके कारण यहां आपको बर्फबारी भी मिल सकती है। यहां पहुचने के लिए आप टैक्सी का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारकंडा में आप एडवेंचर जैसे- जिप लाइन, स्केटिंग का मजा भी ले सकते हैं। यहां शांति भी काफी है, जिसकी वजह से लोग इस जगह को काफी पसंद करते हैं।
विज्ञापन
himachal pradesh best places to visit
McLeodGanj - फोटो : istock

मैक्लोडगंज

  • आप मैक्लोडगंज भी जा सकते हैं। यहां आप ट्रायंड नाम की जगह पर जा सकते हैं, जिसकी मैक्लोडगंज से दूरी लगभग 9 किलोमीटर है। ये जगह बेहद ऊंचाई पर है, जहां से प्रकृति के कई अद्भुत दृश्य देखे जा सकते हैं। इसके अलावा यहां आप भागसू फॉल भी जा सकते हैं, जो पर्यटकों की पहली पसंद है। ये झरना मैक्लोडगंज और धर्मशाला जाने वाली सड़क पर स्थित है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed