भारत में घूमने के लिए कई जगह ऐसी हैं, जहां लोग हर साल काफी संख्या में पहुंचते हैं। कोई हिल स्टेशन जाता है, तो कोई अपने दोस्तों या परिवार संग ऐसी जगहों पर जाता है जहां वो अपनी छुट्टियां एंजॉय कर सके। इन्हीं में से एक जगह है पुडुचेरी जो कि सैलानियों की पहली पसंद है। साउथ की ये जगह घूमने के लिहाज से काफी सही मानी जाती है। यहां काफी सारे समुद्र तट हैं, जो चारों और से ताड़ के पेड़ों से घिरे हुए हैं। तो चलिए आपको यहां के मशहूर बीचों के बारे में बताते हैं, जहां आप घूमने जा सकते हैं।
{"_id":"6064215d8ebc3e59281acfd7","slug":"these-are-the-famous-beaches-in-puducherry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बना सकते हैं पुडुचेरी घूमने का प्लान, यहां के ये बीच जीत लेंगे आपका दिल","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
बना सकते हैं पुडुचेरी घूमने का प्लान, यहां के ये बीच जीत लेंगे आपका दिल
Wed, 31 Mar 2021 12:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
ऑरोविले बीच
- हर साल इस बीच पर काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, क्योंकि ये ऑरोविले बीच अपने क्रिस्टल क्लियर पानी के लिए जाना जाता है। इस बीच पर शनिवार और रविवार के दिन काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं, जिसके चलते इन दो दिनों में यहां काफी भीड़ लगती है। इस बीच पर आप अपने दोस्तों, पार्टनर या परिवार संग खूब मजे कर सकते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
माहे बीच
- माहे बीच का नीला पानी हर किसी को सुंदर लगता है। साथ ही यहां पेड़ और शांतिपूर्ण वातावरण हर किसी को पसंद आता है। यहां आप कई सारी एक्टिविटी भी कर सकते हैं। यहां आप मछली पकड़ने का अनुभव ले सकते हैं। भीड़भाड़ वाली जगहों से अगर आप परेशान हो गए हैं, तो ये जगह आपके लिए बिल्कुल सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
सेरेनिटी बीच
- पुडुचेरी का ये बीच काफी मशहूर है और यहां हर साल काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। सेरेनिटी बीच की सफेद रेत और नीले रंग का पानी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यही नहीं, इस बीच पर आप राफ्टिंग भी कर सकते हैं। कुल मिलाकर यहां आप अपनी छुट्टियों को जमकर एंजॉय कर सकते हैं।
विज्ञापन
पुदुच्चेरी का खूबसूरत पैराडाइज बीच
- फोटो : Facebook/I Love Pondicherry/Aditya
पैराडाइज बीच
- पैराडाइज बीच को पुडुचेरी का सबसे खूबसूरत बीच कहा जाता है। ये बीच अपनी शांति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। इन दोनों चीजों की तलाश करने वाले लोगों के लिए ये बिल्कुल सही है। यहां से सूर्यास्त का नजारा देखने का अपना अलग अनुभव है, जो हर किसी को अपना दीवाना बना लेता है। यहां आप स्कीइंग, कयाकिंग और कैनोइंग भी कर सकते हैं।