फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सफर पर जाने से पहले गलती से भी न करें ये 5 काम, वरना पड़ सकता है पछताना

Mon, 27 May 2019 09:18 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Mon, 27 May 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
Healthy Travel Tips: avoid these things to eat before or during travel
travel

बहुत सारे लोगों में ट्रेेवलिंग के दौरान उल्टी, एसिडिटी बनना, जी मचलाना और सिरदर्द की शिकायत होती है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो कहीं घूमने जाने से पहले कुछ चीजों को एवॉइड करें। अगर आप इन बातों का खास ख्याल रखेंगे तो आपको रास्ते में होने वाली परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और आपका सफर खुशनुमा हो जाएगा...

Healthy Travel Tips: avoid these things to eat before or during travel
pesto pasta salad - फोटो : instagram

सफर पर जाने से पहले ऐसी चीजों का सेवन न करें, जिन्हें पचाने में हमारे शरीर को काफी ऊर्जा लगती हो। आपको मैदा और कार्ब्स से बनी चीजों को एवॉइड करना चाहिए। बहुत सारे लोगों को सफर पर जाने से पहले लाइट ब्रेकफास्ट में नूडल्स, पास्ता और ब्रेड से बनी चीजें खाना पसंद है। इन चीजों का सेवन करने से बचे।

Healthy Travel Tips: avoid these things to eat before or during travel
lauki khasta kachori - फोटो : instagram

कुछ लोग रास्ते के लिए पुड़ी और कचोड़ी पैक कर लेते हैं। अगर आपका भी रास्ते में जी मचलाता है तो आपको डीप फ्राइड खाना खाने से भी बचना है, क्योंकि इन्हें डाइजेस्ट होने में भी बहुत ऊर्जा लगती है। सफर में डीप फ्राइड खाना खाने से मन खराब होता है और उल्टी की समस्या भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Healthy Travel Tips: avoid these things to eat before or during travel
sweets

अगर आप मीठे के शौकीन हैं तो सफर के दौरान आपको मीठा खाने पर भी कंट्रोल करना होगा। मीठी चीजों को भी पचने में समय लगता है, जिस वजह से सफर पर जाने से पहले और सफर के दौरान इनका सेवन न करें। ऐसा करने से आपको डाइजेशन संबंधी परेशानी हो सकती हैं।

विज्ञापन
Healthy Travel Tips: avoid these things to eat before or during travel
शराब की लत - फोटो : shutterstock

सफर पर जाने से पहले या उससे एक रात पहले अल्कोहल पीने से बचना चाहिए, क्योंकि सुबह आपको परेशानी हो सकती है। शरीर पर किसी तरह का अतिरिक्त बोझ होने से अच्छा है ड्रिंक को एवॉइड करें, जिससे सफर के दौरान आप फ्रेश फील करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed