फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीचों का शहर है कारवार, पार्टनर के साथ बिताएं सुकून भरा पल

Sun, 26 May 2019 05:45 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Sun, 26 May 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
karwar best destination for beach in hindi
- फोटो : social media

कर्नाटक का एक जिला है कारवार जो पर्यटन के लिहाज से बेहद खूबसूरत है। आपको यहां पर एक ही शहर में जंगल, समुद्र तट और ऐतिहासिक इमारतें देखने को मिल जाएंगी। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कारवार के समुद्री तटों के बारे में जो बेहद खूबसूरत और आकर्षक हैं। यहां ढेर सारे बीच हैं जहां दूर-दूर से पर्यटक लुत्फ उठाने आते हैं। 

karwar best destination for beach in hindi
रविंद्रनाथ टैगोर बीच
कारवार में बस स्टॉप से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर रविंद्रनाथ टैगोर बीच व कारवार बीच स्थि है। यहां बीच की सुंदरता के साथ-साथ आप पार्क, म्यूजिकल फाउंटेन, टॉय ट्रेन और फिश हाउस का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा देवबाग बीच भी पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है। देवबाग बीच गोवा की सीमाओं के समीप है। यह बीच घने और खूबसूरत पेड़ों के लिए जाना जाता है। यहां आप वॉटर स्पोर्ट्स को एंजॉय कर सकते हैं।
 
karwar best destination for beach in hindi

तिलमति बीच
तिलमति बीच को ब्लैक सैंड बीच भी कहा जाता है। क्योंकि इस बीच के किनारे पर काली रेत पाई जाती है। यह पिकनिक के लिए बेस्ट बीच माना जाता है। इस बीच से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा काफी आकर्षक और रोचक होता है। आप यहां पर वॉटर स्पोर्ट्स के साख रॉक क्लाइंबिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
karwar best destination for beach in hindi

कारवार के अन्य आकर्षण
कारवार के बीच बेहद खूबसूरत होने के साथ-साथ आकर्षण भी हैं। कारवार में आप पांच से ज्यादा बीच पर अलग-अलग एक्टिविटीज का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा आप यहां नागनाथ मंदिर, नरसिम्हा मंदिर और वेंकटरामना मंदिर का भी दर्शन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
karwar best destination for beach in hindi

कारवार पहुंचने के लिए आप सड़क, रेल और हवाई मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। निकटतम हवाई अड्डा दाबोलिम अड्डा है जो गोवा में स्थित है। दाबोलिम एयरपोर्ट से कारवार की दूरी 98 किलोमीटर है। इसके अलावा करवार रेलवे स्टेशन बड़े रेलवे स्टेशों से जुड़ा हुआ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed