फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल सहित इन 10 स्मारकों को चांदनी रात में देखने का मौका मिलेगा बार-बार

Fri, 30 Aug 2019 11:12 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 30 Aug 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
government extend taj mahal opening time till night
घूमने के शौकीनों के लिए एक अच्छी खबर ये है कि ताजमहल की खूबसूरती रात में देख सकेंगे। जी हां, कहा जाता है कि चांदनी रात में ताजमहल की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं, ऐसे में अब सभी पर्यटकों के लिए सूर्यास्त के बाद भी ताजमहल का द्वार खोला जाएगा ।
government extend taj mahal opening time till night

अब तक, विश्व स्तर पर प्रसिद्ध स्मारक रात में घूमने के लिए महीने में केवल पांच रातों के लिए प्रीमियम पर खोला जाता था।केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि ताजमहल सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सार्वजनिक रूप से खुला रहेगा।रात में ताजमहल खुला रखने की वजह ये है कि लोग रात के समय स्मारक को खुला रखने के लिए बहुत अनुरोध कर रहे हैं। 

government extend taj mahal opening time till night
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटन मंत्रालय भी स्मारक के आसपास के क्षेत्र को रोशन करने और रात की भीड़ से निपटने के लिए आवश्यक अन्य बुनियादी ढांचे को विकसित करने की योजना बना रहा है।ताजमहल का रात में दर्शन महीने में पांच दिन - पूर्णिमा की रात और पूर्णिमा से पहले और बाद की दो रातों में उपलब्ध होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
government extend taj mahal opening time till night

इन रातों में केवल 400 पर्यटकों को अनुमति दी जाती है, जिसके लिए 510 रुपये प्रति व्यक्ति (वयस्क) का शुल्क लिया जाता है, जबकि एक बच्चे के टिकट की कीमत 500 रुपये है। विदेशी नागरिकों को 750 रुपये देना पड़ता है। मंत्रालय विभिन्न विभागों से इस नई योजना के लिए मंजूरी लेने में लगा हुआ है। सरकार ने सूर्योदय से लेकर रात 9 बजे तक भारत में लोकप्रिय 10 स्मारकों का दौरा करने का समय तय किया है।

विज्ञापन
government extend taj mahal opening time till night

स्मारकों में राजरानी मंदिर परिसर (ओडिशा), दुल्हदेव मंदिर, खजुराहो (मध्य प्रदेश), शेख चिल्ली मकबरा (हरियाणा), सफदरजंग मकबरा (दिल्ली), हुमायूं का मकबरा (दिल्ली), पट्टदकल और गोल गुंबज (कर्नाटक) जैसे स्मारक शामिल हैं। मंदिरों के समूह में मार्कण्डा, चामुर्सी (महाराष्ट्र), मान महल, वैधाशाला (यूपी) और रानी की वाव (गुजरात) शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन 10 स्थलों पर घूमने का समय बढ़ाने के निर्णय का स्वागत किया है और इसे #IncredibleIndia अभियान से जोड़ा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed