फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Goa Taxi Rate: गोवा के पर्यटन उद्योग की छवि बिगाड़ रहे हैं टैक्सियों के आसमान छूते किराए

Prabhakar Mani Tewari प्रभाकर मणि तिवारी
Updated Fri, 13 Jan 2023 07:55 PM IST
सार

गोवा में स्थानीय टैक्सी चालकों और उनकी यूनियनों की पकड़ इतनी मजबूत है कि सरकार ने भी इस ओर आंखें मूंद रखी हैं। ऐप-आधारित ओला व उबर जैसी सेवाओं को स्थानीय यूनियनों ने कभी यहां पांव ही नहीं जमाने दिया।

विज्ञापन
Goa Taxi Rate Is Higher Than Travelling Ticket Goa Tourism Taxi Driver Demand High Price in Hindi
गोवा टैक्सी सर्विस - फोटो : Istock

Goa Taxi Rate: अगर आप गोवा के सफर पर आना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। लंबे अरसे तक पुर्तगालियों के शासन में रहे अपने समुद्र तटों के लिए मशहूर इस राज्य में सिर्फ शराब सस्ती है। अगर आप इसके शौकीन नहीं हैं तो यहां टैक्सी चालकों की मनमानी और आसमान चूमते किराए आपका पूरा बजट और मूड बिगाड़ सकते हैं। जी हां, आपको भले यकीन न हो, लेकिन गोवा में प्रति किलोमीटर टैक्सी का किराया भारत में तो सबसे ज्यादा है ही, यह विदेशों को भी कड़ी टक्कर दे रहा है। फिलहाल उत्तर गोवा के मोपा में हाल में शुरू हुए मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दक्षिण गोवा के बेनॉलिम स्थित एक होटल तक 4148.50 रुपये के किराए की एक रसीद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह किराया महज 65.86 किमी के लिए था।

Goa Taxi Rate Is Higher Than Travelling Ticket Goa Tourism Taxi Driver Demand High Price in Hindi
गोवा टैक्सी रेट - फोटो : Goa

एयरपोर्ट से आवाजाही के लिए टैक्सी महंगी

टैक्सी चालकों के मनमाने रवैए के कारण बीती पांच जनवरी को उत्तर गोवा के मोपा में शुरू हुए नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आवाजाही करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि उनको एयरपोर्ट आने-जाने के लिए कुछ मामलों में विमान के टिकट से ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ रही है। मिसाल के तौर पर, इस संवाददाता ने गोवा से बेंगलुरु तक का हवाई टिकट तो तीन हजार में खरीदा था, लेकिन दक्षिण गोवा के कोलवा से नए एयरपोर्ट तक की 62 किमी की दूरी तय करने के लिए टैक्सी के किराए के तौर पर साढ़े तीन हजार रुपए खर्च करने पड़े।

गोवा में स्थानीय टैक्सी चालकों और उनकी यूनियनों की पकड़ इतनी मजबूत है कि सरकार ने भी इस ओर आंखें मूंद रखी हैं। ऐप-आधारित ओला व उबर जैसी सेवाओं को स्थानीय यूनियनों ने कभी यहां पांव ही नहीं जमाने दिया।

Goa Taxi Rate Is Higher Than Travelling Ticket Goa Tourism Taxi Driver Demand High Price in Hindi
मनमुताबिक किराया वसूलते हैं टैक्सी चालक - फोटो : istock

हवाई टिकट से ज्यादा महंगा टैक्सी का किराया

दिल्ली से नए साल की छुट्टियां बिताने कलंगुट पहुंचे शरद कुमार कहते हैं, "मुझे 40 किमी की दूरी तय करने के लिए 2500 रुपये देने पड़े। मोपा एयरपोर्ट तक पहुंचने का जितना खर्च है, उससे कम में गोवा से मुंबई तक का हवाई टिकट खरीदा जा सकता है।" सिर्फ पर्यटकों ही नहीं बल्कि दक्षिण गोवा में रहने वाले लोगों के लिए भी नए एयरपोर्ट तक पहुंचना भारी सिरदर्द साबित हो रहा है। बेनॉलिम में रहने वाले एग्नेल फर्नांडीज कहते हैं, "सरकार को पहले टैक्सी की दरें तय करनी चाहिए। आसमान छूते किराए के कारण पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानी हो रही है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Goa Taxi Rate Is Higher Than Travelling Ticket Goa Tourism Taxi Driver Demand High Price in Hindi
टैक्सी एप - फोटो : सोशल मीडिया
गोवा टैक्सी ऐप की कवायद

सरकार की दलील है कि पर्यटकों की सहूलियत के गोवा टैक्सी एप बनाया गया है। लेकिन कोई भी टैक्सी मालिक या चालक इसमें शामिल होने के लिए तैयार नहीं है। स्थानीय इतिहासकार संजीव सरदेसाई बताते हैं, "हाल के वर्षों में एक पर्यटन स्थल के तौर पर गवा की लोकप्रियता काफी बढ़ी है और खासकर क्रिसमस से नए साल तक यहां कहीं तिल धरने तक की जगह नहीं होती। टैक्सी चालक इस हालत का फायदा उठा रहे हैं। अगर सरकार ने इस पर अंकुश नहीं लगाया तो सोने के अंडे देने वाले पर्यटन उद्योग की असमय ही मौत हो जाएगी। टैक्सी चालकों की मनमानी के कारण पर्यटक बेहद बुरे अनुभव के साथ यहां से लौटते हैं।"

 

विज्ञापन
Goa Taxi Rate Is Higher Than Travelling Ticket Goa Tourism Taxi Driver Demand High Price in Hindi
टैक्सी का महंगा किराया - फोटो : istock

टैक्सी चालक वसूलते हैं मनमुताबिक किराया

पर्यटन उद्योग से जुड़े ओरलांडो नन्स कहते हैं, "यहां टैक्सियों की तादाद तो हजारों में है। आपको हर जगह टूरिस्ट टैक्सी मिल जाएगी लेकिन उनके पास कोई छपा हुआ रेट कार्ड नहीं है। उनकी जुबान ही रेट कार्ड है। सरकार इस मामले में कई ठोस नीति बनाने में नाकाम रही है।" वह बताते हैं कि यहां टैक्सी की दरें नब्बे के दशक से ही ज्यादा हैं, लेकिन हाल के वर्षों में तो यह आम लोगों की पहुंच से बाहर हो गई हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed