फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुंदर और साफ समुद्र तट को देखना है तो गोवा नहीं वर्कला जाएं

Sun, 18 Aug 2019 07:53 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sun, 18 Aug 2019 07:53 AM IST
विज्ञापन
go varkala to see beautiful beaches and amazing experience
- फोटो : pixa
समुद्र के किनारे बीच पर लहरों को अठखेलियां करते देखने का मन होता है तो सभी कोई गोवा पहुंच जाते हैं। जिससे वहां पर हर समय सैलानियों की बहुत ज्यादा भीड़ हो जाती है। अगर आपको शांति और सुकुन के साथ बीच पर उठती गिरती लहरों को देखने का मन है तो इस जगह की सैर करें। यहां आने के बाद आपको बिल्कुल भी गोवा की याद नहीं आएगी। यहां के बीच और दूर तक फैले समुद्र को देखकर आप मंत्र मुग्ध हो जाएंगे। तो आइए जाने कि वो कौन सी जगह है जिसकी हम बात कर रहे हैं।

 

go varkala to see beautiful beaches and amazing experience
- फोटो : pixa
वर्कला, केरल
कोल्लम शहर से तीस किमी दूर बसा है वर्कला। इस जगह की खासियत है कि यहां पर भी गोवा के जैसे खूबसूरत बीच हैं। जो अभी तक पर्यटकों की नजर से बचे हुए हैं। इसलिए वर्कला के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। लेकिन एक बार इस जगह की यात्रा करने के बाद आप यहां की सुंदरता को भूल नहीं पाएंगे। पहाड़ और समुद्र के अद्भुत संगम को देखकर आप भावविभोर हो जाएंगे। पहाड़ों के बीच से बहते पानी के सोते में बीच से नहाने के बाद शावर लिया जा सकता है।

 

go varkala to see beautiful beaches and amazing experience
- फोटो : pixa
क्या-क्या है घूमने के लिए
सिवागिरिपत्ति
वर्कला में केवल बीच ही नहीं और भी बहुत सी जगहें हैं। ऐसी ही जगह है सिवागिरपत्ती। यहां पर घूमने के लिए बाइक भी किराये पर मिल जाती है। जिसकी मदद से कहीं भी आसानी से जाया जा सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
go varkala to see beautiful beaches and amazing experience
- फोटो : pixa
सिवागिरी मठ
वर्कला स्टेशन से दो किमी की दूरी पर बना है नारायण गुरू की समाधि, जो कि एक समाज सुधारक थे। इस आश्रम में केवल कुछ समय के लिए ही इनकी समाधि के दर्शन होते हैं।

 

विज्ञापन
go varkala to see beautiful beaches and amazing experience
- फोटो : pixa
जनार्दन स्वामी क्षेत्र
विष्णु जी का यह मंदिर दो हजार साल पुराना है। इस मंदिर में जाने के लिए आपको बहुत सारी सीढिया चढ़नी पड़ेगी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed