फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणेश चतुर्थी 2021: ये हैं भारत के 10 बड़े गणपति मंदिर, आम आदमी से लेकर बॉलीवुड स्टार तक जाते हैं मत्था टेकने

Fri, 10 Sep 2021 12:03 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 10 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
ganesh chaturthi 2021 10 big ganpati temples of india
गणपति मंदिर - फोटो : Pixabay

10 सितंबर से गणेश चतुर्थी का त्योहार शुरू हो रहा है। यह हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। पुराणों के अनुसार, इसी दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। वैसे तो यह त्योहार पूरे देश में मनाया जाता है, लेकिन महाराष्ट्र में लोग बड़ी धूमधाम से इसे मनाते हैं। इस अवसर पर कई प्रमुख जगहों पर भगवान गणेश की बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। कई लोग तो अपने-अपने घरों में भी गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित करते हैं और उनकी पूजा करते हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग भगवान गणेश के देशभर में स्थित मंदिरों में भी पूजा-अर्चना के लिए जाते हैं। भगवान गणेश के मंदिर के रूप में सिद्धिविनायक मंदिर बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है। इसके अलावा भी उनके बहुत से प्राचीन मंदिर हैं, जहां भक्त अपने कष्टों के निवारण के लिए प्रार्थना करने जाते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में... 

ganesh chaturthi 2021 10 big ganpati temples of india
श्री सिद्धिविनायक मंदिर - फोटो : iStock

श्री सिद्धिविनायक मंदिर 

  • भगवान गणेश के देशभर में जितने भी मंदिर हैं, उनमें यह सबसे प्रसिद्ध है। मुंबई में स्थित इस मंदिर की गिनती भारत के सबसे अमीर मंदिरों में की जाती है। बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार भी इस मंदिर में अपनी मनोकामनाएं लेकर मत्था टेकने आते हैं। 
ganesh chaturthi 2021 10 big ganpati temples of india
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई मंदिर

  • भगवान गणेश का यह मंदिर महाराष्ट्र के सबसे लोकप्रिय मंदिरों में से एक है। पुणे स्थित इस मंदिर का निर्माण दगडूशेठ हलवाई द्वारा करवाया गया था, इसी वजह से इसका नाम श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई मंदिर पड़ा। कहते हैं कि भगवान गणेश यहां आने वाले हर भक्त की मुराद पूरी करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ganesh chaturthi 2021 10 big ganpati temples of india
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कनिपकम विनायक मंदिर, चित्तूर

  • यह मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में कनिपकम गांव में स्थित है। कहते हैं कि इस मंदिर की स्थापना 11वीं सदी की शुरुआत में चोल राजा कुलोथुंगा चोल I द्वारा की गई थी, जबकि 1336 ईस्वी में विजयनगर साम्राज्य में इसका विस्तार किया गया। 
विज्ञापन
ganesh chaturthi 2021 10 big ganpati temples of india
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मनकुला विनायक मंदिर, पुडुचेरी

  • गणेश जी के इस मंदिर को भारत के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक माना जाता है। इसका इतिहास वर्ष 1666 से भी पहले का है। कहते हैं कि पहले यहां गणेश जी की मूर्ति के आसपास ढेर सारा बालू था, इसीलिए लोग इन्हें मनकुला विनायगर पुकारने लगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed