Foreign Like Places In Delhi: घूमने का शौक रखते हैं तो अक्सर ही किसी ऐसी जगह की तलाश में रहते होंगे जहां कम पैसों में अधिक एन्जॉय कर सकते हैं। घूमने के लिए भारत में बहुत सारे पर्यटन स्थल हैं। पहाड़ी जगहों से लेकर समुद्र किनारे तक घूमने के लिए आप कश्मीर से कन्याकुमारी तक के सफर पर जा सकते हैं। वहीं लोगों को विदेश घूमने का भी शौक होता है। बहुत सारे भारतीय, खासकर युवा विदेश यात्रा पर जाने की इच्छा रखते हैं। टीवी या फिल्मों में जब वह किसी विदेशी नजारों को देखते हैं तो मन ही मन वहां जाने के सपने देखने लगते हैं। हालांकि पैसों की कमी, समय की कमी या अन्य कुछ कारणों से लोग चाहकर भी विदेश यात्रा नहीं कर पाते। लेकिन भारत में ही आप विदेशी नजारों का लुत्फ आसानी से उठा सकते हैं। भारत की राजधानी दिल्ली एनसीआर के आसपास ही कई ऐसी जगहें हैं, जो विदेशी नजारों का आनंद देती हैं। यहां आप बजट में और एक दिन में घूम सकते हैं। दिल्ली एनसीआर के रहने वाले हैं तो हफ्ते में एक बार दोस्तों या परिवार के साथ इन जगहों पर जाकर विदेश यात्रा वाला अनुभव महसूस कर सकते हैं।
Foreign like Places in Delhi: दिल्ली एनसीआर में विदेशी ट्रिप जैसा उठाएं लुत्फ, इन जगहों की करें सैर
ग्रैंड वेनिस माॅल
नोएडा में स्थित ग्रैंड वेनिस मॉल यूरोप के वेनिस शहर के जैसा है। इस मॉल में गोंडोला राइड और बोट राइड का लुत्फ उठा सकते हैं, जो वेनिस में काफी मशहूर है।
वेस्ट टू वंडर पार्क
दिल्ली के सराय काले खां में वेस्ट टू वंडर पार्क है, जहां दुनिया के सारे अजूबों के रेपलिका बनी हुई है। इस पार्क में बेकार सामग्री के उपयोग से ताजमहल, पिरामिड, कोलोसियम, ब्राजील का रियो रिडीमर, पीसा टावर, एफिल टावर आदि देखने को मिलेगा।
लोटस टेंपल
दिल्ली में स्थित लोटस टैंपल भी विदेशी नजारों का आनंद देता है। यह मंदिर ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में स्थित ओपेरा हाउस से काफी मिलता जुलता है। मंदिर सफेद संगमरमर से बना है, जिसमें कमल की पंखुड़ियां और मंदिर के अंदर का मनमोहक नजारा देखना अलग ही अनुभव देता है।
चंपा स्ट्रीट
साउथ दिल्ली के साकेत में चंपा स्ट्रीट है। यह जगह पेरिस जैसी लगती है। यहां पैरिसियन डिजाइन में बनी चंपा स्ट्रीट में कई खूबसूरत कैफे हैं जहां, दोस्तों संग आप मस्ती कर सकते हैं।