दुनिया में ऐसे कई पर्यटन स्थल हैं जो बेहद ही खूबसूरत और घूमने के लिहाज से बहुत ही अच्छे हैं। हालांकि कोरोना महामारी की वजह से लगभग सभी देशों ने पर्यटकों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ था, लेकिन अब धीरे-धीरे यह महामारी कम हो रही है और पर्यटन स्थलों को भी खोला जा रहा है। ऐसे में हम आपको दुनिया के उन पांच सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी खूबसूरती लोगों का मन मोह लेती है। अगर आप घूमने के शौकीन हैं, तो आपको इन जगहों पर एक बार तो जरूर जाना चाहिए।
{"_id":"6024f83d8ebc3ee91116cb6e","slug":"five-most-beautiful-tourist-places-in-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया के पांच सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल, एक बार तो जरूर जाना चाहिए घूमने","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
दुनिया के पांच सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल, एक बार तो जरूर जाना चाहिए घूमने
Thu, 11 Feb 2021 03:22 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 11 Feb 2021 03:22 PM IST
विज्ञापन
दुनिया के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाली में स्थित एक खूबसूरत मंदिर
- फोटो : Pixabay
बाली, इंडोनेशिया
- बाली इंडोनेशिया का एक द्वीपीय प्रांत है, जिसे एशिया के सबसे खूबसूरत द्वीपों में से एक माना जाता है। यह द्वीप अपने खूबसूरत समुद्री किनारों और प्राचीन मंदिरों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां हर साल दुनियाभर से लाखों सैलानी छुट्टियां बिताने के लिए आते हैं।
रोम का एतिहासिक कोलोसियम
- फोटो : Pixabay
रोम, इटली
- रोम यूरोप में टाइवर नदी के किनारे बसा एक प्राचीन शहर है। यहां के स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों को देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। रोम को सात पहाड़ियों का नगर भी कहा जाता है। यहां का ट्रेवि फाउंटेन दुनिया के सबसे खूबसूरत फाउंटेन में से एक है। इसके अलावा आप यहां हजारों साल पुरानी एतिहासिक इमारत कोलोसियम को भी देख सकते हैं, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा अखाड़ा कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वियतनाम का खूबसूरत हनोई शहर
- फोटो : iStock
हनोई, वियतनाम
- अगर आप घूमने के शौकीन हैं, तो आपको हनोई जरूर जाना चाहिए। लाल नदी के किनारे बसा पांच हजार साल पुराना यह शहर वियतनाम की राजधानी है। इसे दुनिया के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। यहां के एतिहासिक म्यूजियम, ओपेरा हाउस और आकर्षक मंदिरों को देखकर दिल खुश हो जाता है।
विज्ञापन
हागिया सोफिया, इस्तांबुल
- फोटो : Pixabay
इस्तांबुल, तुर्की
- तुर्की का इस्तांबुल शहर दुनिया का एकमात्र ऐसा शहर है जो दो महाद्वीपों के बीच स्थित है। यहां दुनिया की कई संस्कृतियों की झलक देखने को मिलती है। यहां घूमने लायक कई जगहें हैं, जिसमें विश्व प्रसिद्ध हागिया सोफिया, सुल्तान अहमद मस्जिद, टोपकापी पैलेस और डोलमाबेहे पैलेस आदि प्रमुख हैं।