फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के पांच सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल, एक बार तो जरूर जाना चाहिए घूमने

Thu, 11 Feb 2021 03:22 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 11 Feb 2021 03:22 PM IST
विज्ञापन
Five most beautiful tourist places in the world
दुनिया के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल - फोटो : iStock

दुनिया में ऐसे कई पर्यटन स्थल हैं जो बेहद ही खूबसूरत और घूमने के लिहाज से बहुत ही अच्छे हैं। हालांकि कोरोना महामारी की वजह से लगभग सभी देशों ने पर्यटकों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ था, लेकिन अब धीरे-धीरे यह महामारी कम हो रही है और पर्यटन स्थलों को भी खोला जा रहा है। ऐसे में हम आपको दुनिया के उन पांच सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी खूबसूरती लोगों का मन मोह लेती है। अगर आप घूमने के शौकीन हैं, तो आपको इन जगहों पर एक बार तो जरूर जाना चाहिए। 

Five most beautiful tourist places in the world
बाली में स्थित एक खूबसूरत मंदिर - फोटो : Pixabay

बाली, इंडोनेशिया 

  • बाली इंडोनेशिया का एक द्वीपीय प्रांत है, जिसे एशिया के सबसे खूबसूरत द्वीपों में से एक माना जाता है। यह द्वीप अपने खूबसूरत समुद्री किनारों और प्राचीन मंदिरों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां हर साल दुनियाभर से लाखों सैलानी छुट्टियां बिताने के लिए आते हैं। 
Five most beautiful tourist places in the world
रोम का एतिहासिक कोलोसियम - फोटो : Pixabay

रोम, इटली 

  • रोम यूरोप में टाइवर नदी के किनारे बसा एक प्राचीन शहर है। यहां के स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों को देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। रोम को सात पहाड़ियों का नगर भी कहा जाता है। यहां का ट्रेवि फाउंटेन दुनिया के सबसे खूबसूरत फाउंटेन में से एक है। इसके अलावा आप यहां हजारों साल पुरानी एतिहासिक इमारत कोलोसियम को भी देख सकते हैं, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा अखाड़ा कहा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Five most beautiful tourist places in the world
वियतनाम का खूबसूरत हनोई शहर - फोटो : iStock

हनोई, वियतनाम 

  • अगर आप घूमने के शौकीन हैं, तो आपको हनोई जरूर जाना चाहिए। लाल नदी के किनारे बसा पांच हजार साल पुराना यह शहर वियतनाम की राजधानी है। इसे दुनिया के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। यहां के एतिहासिक म्यूजियम, ओपेरा हाउस और आकर्षक मंदिरों को देखकर दिल खुश हो जाता है। 
विज्ञापन
Five most beautiful tourist places in the world
हागिया सोफिया, इस्तांबुल - फोटो : Pixabay

इस्तांबुल, तुर्की 

  • तुर्की का इस्तांबुल शहर दुनिया का एकमात्र ऐसा शहर है जो दो महाद्वीपों के बीच स्थित है। यहां दुनिया की कई संस्कृतियों की झलक देखने को मिलती है। यहां घूमने लायक कई जगहें हैं, जिसमें विश्व प्रसिद्ध हागिया सोफिया, सुल्तान अहमद मस्जिद, टोपकापी पैलेस और डोलमाबेहे पैलेस आदि प्रमुख हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed