Five Beautiful Waterfalls In Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश अपने धार्मिक स्थलों, ऐतिहासिक इमारतों, विश्व धरोहरों और दुनिया के सातवें अजूबे के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन यूपी केवल ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के लिए नहीं, बल्कि अपनी छुपी हुई प्राकृतिक खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। इन झरनों की सैर न केवल आपको गर्मी से राहत देगी, बल्कि मन और शरीर को फिर से तरोताजा कर देगी।
गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप कहीं ठंडी, हरियाली से घिरी और प्राकृतिक शांति वाली जगह की तलाश में हैं तो उत्तर प्रदेश के झरनों से बेहतर विकल्प नहीं हो सकता है। यूपी के झरने न केवल प्रकृति की खूबसूरती को निहारने का मौका देते हैं, बल्कि आपको गर्मी से राहत और मानसिक सुकून भी देते हैं। यहां आपको उत्तर प्रदेश के पांच प्रसिद्ध और बेहद खूबसूरत जल प्रपातों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप गर्मी के मौसम में घूमने जा सकते हैं और यहां नहाने के साथ मस्ती करके तरोताजा महसूस कर सकते हैं।
2 of 5
देवदारी जलप्रपात
- फोटो : instagram
राजदारी और देवदारी जलप्रपात, चंदौली
चंदौली ज़िले के रॉबर्ट्सगंज के पास दो खूबसूरत जलप्रपात राजदारी और देवदारी झरने हैं। कैमूर पहाड़ियों के बीच स्थित ये दो जुड़वां झरने बेहद मनोरम हैं। यहां की हरियाली, ऊंचाई से गिरता पानी और शांत वातावरण, एक परफेक्ट पिकनिक स्पॉट बनाते हैं। जुलाई से अक्तूबर का महीना इन झरनों की सैर के लिए सबसे उपयुक्त समय होता है।
राजदारी वॉटरफॉल काशी रेलवे स्टेशन से 65 किलोमीटर दूर है। यहां सभी के लिए निशुल्क प्रवेश सुविधा है और आप ट्रेन, बस, कार, टैक्सी के जरिए यहां पहुंच सकते हैं। इसके अलावा यहां जंगल सफारी का भी आनंद लिया जा सकता है। राजदारी के पास ही देवदारी वॉटरफॉल भी स्थित है। यात्री सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक देवदारी वॉटरफॉल घूम सकते है। यहां ठहरने के लिए रिसॉर्ट भी हैं, जहां यात्री ठहर सकते हैं। राजदारी की ही तरह देवदारी वॉटरफॉल में भी एंट्री पूरी तरह फ्री है।
3 of 5
लखनिया दरी झरना
- फोटो : instagram
लखनिया दरी वाटरफॉल
बनारस से लगभग 55 किमी दूर विन्ध्याचल पर्वतमाला में लखनिया दरी जल प्रपात स्थित है। इस झरने का अनुभव लेने के लिए आपको 50 रुपये एंट्री फीस देनी होगी। यह झरना एक सुरम्य जंगल के बीच स्थित है और मानसून में यह बेहद खूबसूरत रूप में बहता है। यहां पहुंचकर आप प्रकृति की आवाजें जैसे पक्षियों की चहचहाहट, पानी की गर्जना और पत्तों की सरसराहट को सुन सकते हैं। साथ ही फोटोग्राफी और ट्रेकिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
4 of 5
सोनभद्र झरना
- फोटो : instagram
सोनभद्र झरना
बनारस मंडल में मौजूद सोनभद्र जिला बहुत सुंदर है। यहां प्राकृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक जगहों के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। सोनभद्र में रिहंद नदी पर 35-40 फीट ऊंचा सोनभद्र वॉटरफॉल है। मानसून में इसकी प्राकृतिक सुंदरता देखते ही रह जाएंगे।
5 of 5
ललितपुर झरना
- फोटो : instagram
तुगलपुर जलप्रपात
यूपी के बुंदेलखंड क्षेत्र में ललितपुर जिले में खूबसूरत तुगलपुर झरना है। कम भीड़भाड़ वाला यह झरना ट्रैकिंग और कैंपिंग प्रेमियों के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन है। गर्मियों में यहां की ठंडी फुहारें सुकून देती हैं। इस झरने के बारे में अब तक कम ही लोगों को पता है। इसलिए यहां की सुदंरता और शांति आपको पसंद आएगी।