बनारस जाने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। भोले की नगरी में अब क्रूज का लुफ्त उठाया जा सकता है। इस क्रूज में यात्री सवार होकर बनारस के घाटों का सफर तय करेंगे। इसके साथ ही सुबह शाम की गंगा आरती भी दिखाई जाएगी।
2 of 5
क्रूज के आने के बाद यहां के लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा
- फोटो : अमर उजाला
बनारस में स्नान ही नहीं अब क्रूज के सैर का भी ले सकते हैं मजाइस क्रूज के आने के बाद यहां के लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। घाट पर लोग लंबी कतार में क्रूज की सवारी करने के लिए आतुर नजर आ रहे हैं। यह लग्जरी सुविधांओं ये लैस है। इसका नाम अलकनंदा काशी है। इसमें एक साथ 60 लोग घूमने का आनंद उठा सकते हैं। इस दो मंजिले क्रूज में एयर-कंडिशन्स भी लगा हुआ है। जिससे किसी को किसी भी कारणवश असुविधा महसूस न हो।
3 of 5
इस क्रूज का इस्तेमाल पार्टी में भी किया जा सकता है।
- फोटो : अमर उजाला
बता दें इस क्रूज का इस्तेमाल पार्टी में भी किया जा सकता है। पार्टी के लिए इसे पहले से बुकिंग करानी होगी। क्रूज एक बार में दो घंटे घूमाता है। जिसमें प्रतिव्यक्ति को 750 रुपय देने होंगे, साथ ही जीएसटी भी देना होगा।
4 of 5
पवित्र नगरी गंगा में खाने -पीने की चीजों को गिराकर गंदगी नहीं फैलानी
- फोटो : अमर उजाला
इस शिप में यात्रा के दौरान कोई फूड आइटम ले जाने की अनुमति नहीं है। वहां के लोगों का मानना है पवित्र नगरी गंगा में खाने-पीने की चीजों को गिराकर गंदगी नहीं फैलानी। इसके अलावा क्रूज में बॉयो-टॉयलेट की सुविधा है।
5 of 5
कंपनी ने प्रधानमंत्री मोदी के स्टार्ट-अप इंडिया को क्रेडिट दिया
- फोटो : अमर उजाला
इस क्रूज को बनाने वाली कंपनी ने प्रधानमंत्री मोदी के स्टार्ट-अप इंडिया को क्रेडिट दिया है। लोग इस क्रूज का लुफ्त उठा रहे हैं। वाराणसी के अस्सी घाट से लेकर राजघाट तक का सफर और भी सुहाना हो गया है।बनारस में स्नान ही नहीं अब क्रूज के सैर का भी ले सकते हैं मजा