फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

February Travel Destinations: फरवरी में घूमने के लिए बेहतरीन हैं ये जगह, बजट में ले सकेंगे सफर का आनंद

Wed, 01 Feb 2023 04:27 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 01 Feb 2023 04:27 PM IST
विज्ञापन
February Travel Destinations Places to Visit in February in India at Low Budget 2023 News In Hindi
फरवरी में घूमने की जगह - फोटो : सोशल मीडिया

February Travel Destinations: फरवरी का महीना चल रहा है। इस महीने में सर्दियां कुछ कम हो जाती हैं। न तो कंपकंपाने वाली कड़ाके की ठंड होती है और न ही उमस व पसीने वाली गर्मी महसूस होती है। ये मौसम घूमने के लिए काफी अच्छा रहता है। जो लोग घूमने का शौक रखते हैं उनके लिए फरवरी एक अच्छा मौका भी होता है। फरवरी मौसम के साथ ही प्यार के महीने के कारण भी घूमने के लिए बेस्ट है। लोगों को फरवरी में घूमने के लिए कई विकल्प मिलते हैं। अपने पार्टनर, दोस्तों या परिवार के साथ घूमने के लिए इस महीने में आप बहुत सारी जगहों पर जा सकते हैं। वैसे फरवरी के बाद बर्फबारी देखने को नहीं मिलती और फिर बर्फ के लिए आपको अगले साल तक का इंतजार करना पड़ सकता है। इसलिए अगर कपल फरवरी में वैलेंटाइन डे मनाने के लिए घूमने जा रहे हैं तो ऐसी जगहों का चयन कर सकते हैं , जहां बर्फबारी भी देखने को मिले। हालांकि अगर शादीशुदा हैं और बच्चों व परिवार के साथ फरवरी में घूमने जा रहे हैं तो कुछ कम ठंडी जगहों का भी चयन कर सकते हैं। आइए जानते हैं फरवरी के महीने में घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन के बारे में।

February Travel Destinations Places to Visit in February in India at Low Budget 2023 News In Hindi
गुलमर्ग में बर्फबारी के बीच पर्यटक। - फोटो : बासित जरगर

गुलमर्ग

सर्दी के खत्म होते होते अगर बर्फबारी देखनी हो और पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने की योजना है तो कश्मीर के गुलमर्ग जा सकते हैं। गुलमर्ग इस मौसम में जाने के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। उत्तर भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में गुलमर्ग शामिल है। गुलमर्ग अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर है। यहां के नजारों के बीच कपल एक दूसरे के प्यार को महसूस कर पाएंगे। साथ ही स्कीइंग और स्नो बोर्डिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

February Travel Destinations Places to Visit in February in India at Low Budget 2023 News In Hindi
झीलों के लिए प्रसिद्ध है उदयपुर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

उदयपुर

अगर बहुत अधिक ठंडी जगह पर नहीं जाना चाहते है तो राजस्थान के उदयपुर शहर को फरवरी महीने में घूमने जा सकते हैं। उदयपुर झीलों का शहर है। यहां ऐसी बहुत सारी जगह मिल जाएगी, जहां आप कम वक्त में अधिक मौज मस्ती कर सकेंगे। यहां की झीलों में नौका विहार का आनंद ले सकते हैं। स्थानीय बाजार और लजीज राजस्थानी खाना आपको बहुत अच्छा लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
February Travel Destinations Places to Visit in February in India at Low Budget 2023 News In Hindi
अल्मोड़ा - फोटो : facebook

अल्मोड़ा

कम बजट में घूमना है तो उत्तराखंड के अल्मोड़ा हिल स्टेशन की ओर रुख करें। अल्मोड़ा अपनी हसीन वादियों और ऐतिहासिक विरासत के लिए मशहूर है। इस मौसम में अल्मोड़ा में आप बेफिक्री से घूम सकते हैं। यहां कई प्राचीन मंदिर हैं, जहां आप दर्शन के लिए जा सकते हैं। नंदा देवी मंदिर अल्मोड़ा में ही है।

विज्ञापन
February Travel Destinations Places to Visit in February in India at Low Budget 2023 News In Hindi
मनाली - फोटो : self

मनाली

हिमाचल प्रदेश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शिमला मनाली का नाम सबसे पहले आता है। मनाली में जनवरी से मार्च तक बर्फ देखने को मिलती है। बर्फबारी के कारण यहां की खूबसूरत अधिक बढ़ जाती है। बर्फ की सफेद चादर से ढकी पहाड़ियां और जमीन काफी सुंदर लगती हैं। मनाली के पास ही सोलंग वैली है, जहां आप एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed