फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Travel Without Visa : बिना वीजा के कर सकते हैं इन देशों की सैर

Wed, 01 Feb 2023 04:22 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 01 Feb 2023 04:22 PM IST
सार

आज हम आपको ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाने के लिए किसी तरह के वीजा की जरूरत नहीं पड़ती। यहां जाने के लिए आपके पास बस आईडीकार्ड होना जरूरी है। 

विज्ञापन
Travel Tips Countries To Travel For Indian Citizen Without Visa In 2023 News In Hindi
बिना वीजा के कर सकते हैं इन देशों की सैर - फोटो : istock

Travel Without Visa : किसी भी देश से दूसरे देश में जाने के लिए वीजा की जरूरत पड़ती है। ऐसे में सबसे ज्यादा समस्या उन लोगों के लिए सामने आती है जो लोग घूमने के शौकीन होते हैं। किसी भी देश में जाने के लिए वीजा लगवाना इतना आसान नहीं होता। इसके लिए कई पापड़ बेलने पड़ते हैं। अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं, पर ऐसी ही समस्या आने की वजह से अपने पैर पीछे कर लेते हैं तो ये खबर आपके लिए है।



दरअसल, आज हम आपको ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाने के लिए किसी तरह के वीजा की जरूरत नहीं पड़ती। यहां जाने के लिए आपके पास बस आईडीकार्ड होना जरूरी है। इन देशों में जाने के लिए किसी भी तरह के पेपर वर्क की जरूरत नहीं होती। बड़ी बात ये है कि ये देश वाकई काफी खूबसूरत है, इसलिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। 

Travel Tips Countries To Travel For Indian Citizen Without Visa In 2023 News In Hindi
भूटान - फोटो : istock

भूटान

ये भारत का पड़ोसी देश है। यहां जाने के लिए आपके पास बस कोई भी भारतीय आईडी होना जरूरी है। भूटान अपनी खूबसूरती की लिए काफी फेमस है। यहां के लिए आपको बस अपना टूरिस्ट पास बनवाना पड़ेगा। नाइट स्टे के लिए यहां भारतीयों से 1200 रुपये सतत विकास शुल्क के तौर लिए जाते हैं। पारो, दोचूला पास, हा वैली, पुनाखा जोंग, तकशांग लहखांग जैसी कई बेहतरीन स्थानों पर आप घूमने के लिए जा सकते हैं।

Travel Tips Countries To Travel For Indian Citizen Without Visa In 2023 News In Hindi
इंडोनेशिया - फोटो : istock

इंडोनेशिया 

अगर आप ज्यादा दिन के लिए यहां रुकने का प्लान बना रहे हैं तो यहां के लिए आपको वीजा की जरूरत पड़ेगी। पर, अगर आप सिर्फ कुछ दिनों के लिए घूमने जाना चाहते हैं तो आप यहां बिना वीजा के जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Travel Tips Countries To Travel For Indian Citizen Without Visa In 2023 News In Hindi
मॉरीशस - फोटो : istock

मॉरीशस

भारतीयों को मॉरीशस बिना वीजा के एंट्री देता है। बिना वीजा के आप यहां 90 दिनों तक रह सकते हैं। मॉरीशस में ब्लैक रिवर गॉर्गेस नेशनल पार्क, बेल्ले मेयर प्लेज बीच,  सर सीवूसागर रामगुलाम बॉटनिकल  गार्डन, चामरेल, ट्रू ऑक्स बीचेस और ले मोर्ने ब्रेंट जैसी कई बेहतरीन स्थानों पर घूमने जा सकते हैं। 

विज्ञापन
Travel Tips Countries To Travel For Indian Citizen Without Visa In 2023 News In Hindi
फिजी - फोटो : istock


फिजी 

बिना वीजा के आप फिजी में 120 दिनों के लिए आराम से रह सकते है। फिजी अपने सुंदर दृश्यों, प्रवाल भित्तियों, लैगून को आमंत्रित करने और मैत्रीपूर्ण लोगों के लिए जाना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed