फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Famous Gurudwara in Delhi: दिल्ली के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक गुरुद्वारे, गुरु नानक देव की जयंती पर जा सकते हैं आप

Tue, 08 Nov 2022 10:43 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 08 Nov 2022 10:43 AM IST
विज्ञापन
Famous Gurudwara in Delhi can visit Guru Nanak Dev Jayanti 2022 News in hindi
गुरुद्वारा - फोटो : सोशल मीडिया

Famous Gurudwara in Delhi: आज गुरु नानक देव जी का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन सिखों के पहले गुरु नानक देव का जन्म हुआ था। उन्होंने ही सिख धर्म की नींव रखी और सत्कर्म का मार्ग दिखाया। इस वर्ष गुरु नानक देव की जयंती 8 नवंबर को मनाई जा रही है। गुरु नानक देव के जन्मोत्सव को प्रकाश पर्व के तौर पर मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष गुरु नानक जयंती पर प्रात: प्रभात फेरी निकाली जाती है। गुरुद्वारे में पाठ होते हैं। कीर्तन और लंगर का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर लोग गुरुद्वारा जाते हैं। अगर आप भी गुरु नानक देव का जन्मोत्सव मना रहे हैं तो आज के दिन परिवार, बच्चों या दोस्तों के साथ गुरुद्वारा जा सकते हैं। दिल्ली में रहते हैं तो यहां कई प्रसिद्ध और ऐतिहासिक गुरुद्वारे हैं, जहां की शांति और खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। यह रहे दिल्ली के प्रसिद्ध गुरुद्वारे।


 
Famous Gurudwara in Delhi can visit Guru Nanak Dev Jayanti 2022 News in hindi
गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेकने पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

गुरुद्वारा बंगला साहिब

दिल्ली में प्रसिद्ध बंगला साहिब गुरुद्वारा स्थित है। बंगला साहिब को लेकर कई मान्यताएं हैं। कहा जाता है कि यह गुरुद्वारा जयपुर के महाराज जय सिंह का बंगला हुआ करता था। सिखों के आठवें गुरु हर किशन सिंह इस बंगले में रहा करते थे। सिख जनरल सरदार भगेल सिंह ने 1783 में इसे बनाया था। दिल्ली के सबसे प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों में से एक गुरुद्वारा बंगला साहिब पूरे 24 घंटे के लिए संचालित होता है और पूरे साल यहां लंगर चलता रहता है। मान्यता है कि यहां का पानी रोगनाशक है और बहुत पवित्र माना जाता है।

Famous Gurudwara in Delhi can visit Guru Nanak Dev Jayanti 2022 News in hindi
गुरुद्वारा शीशगंज साहिब - फोटो : facebook

गुरुद्वारा शीशगंज साहिब

पुरानी दिल्ली के चंडी चौक क्षेत्र में गुरुद्वारा शीश गंज साहिब स्थित है। 1783 में पंजाब छावनी के सैन्य जनरल रहे बघेल सिंह ने इसका निर्माण कराया था। यह सिखों के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर की शहादत स्थल है। जब गुरु ने इस्लाम धर्म कबूल करने से इंकार कर दिया था तो मुगल सम्राट औरंगजेब के आदेश पर उनको मार दिया गया था। गुरु तेज बहादुर की शहादत की याद में गुरुद्वारा का निर्माण कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous Gurudwara in Delhi can visit Guru Nanak Dev Jayanti 2022 News in hindi
गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर - फोटो : facebook

गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर

दिल्ली के प्रसिद्ध गुरुद्वारों में तीसरा कुतुब मीनार के पास महरौली में स्थित है। 1719 में मुगलों ने बाबा बंदा सिंह बहादुर और उनके बेटों समेत 40 अन्य सिखों को असहनीय तरीके से मौत के घाट उतार दिया था। उनकी वीरता और शहादत की याद में गुरुद्वारा बनाया गया, जिसका नाम सिख शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर के नाम पर है। यहां हर साल वैषाखी का मेला लगता है।
 

विज्ञापन
Famous Gurudwara in Delhi can visit Guru Nanak Dev Jayanti 2022 News in hindi
गुरुद्वारा माता सुंदरी जी - फोटो : Facebook

गुरुद्वारा माता सुंदरी

गुरु गोबिंद सिंह की पत्नी के नाम पर एक गुरुद्वारा का नाम है। गुरुद्वारा माता सुंदरी वह जगह है, जहां माता सुंदरी ने 1747 में अंतिम सांस ली थी। उनकी याद में इस जगह को तीर्थ स्थल बना दिया गया। गुरु गोबिंद जी के निधन के बाद करीब 40 वर्षों तक माता सुंदरी ने सिखों का नेतृत्व किया था। सिख धर्म के लोग उनका बहुत सम्मान करते हैं और उन्हें अपना गुरु मानते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed