फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Winter Travel Places: सर्दियों में सोलो ट्रिप पर जाना चाहती हैं महिलाएं, तो इस जगहों का करें सफर

Mon, 07 Nov 2022 11:34 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 07 Nov 2022 11:34 AM IST
विज्ञापन
Winter Travel Places for Women for Solo Trip in India Know All About Destinations
लड़कियों के घूमने के लिए जगहें - फोटो : istock

Winter travel Places For Women: इन दिनों सोलो ट्रिप का चलन है। सोलो ट्रिप का मतलब है अकेले सफर पर निकल जाना। भारत में बहुत सारी खूबसूरत जगहें हैं जो कम बजट में घूमने के लिहाज से शानदार हैं। वहीं कई जगहें ऐसी हैं, जहां आप फैमिली, दोस्तों, पार्टनर के साथ घूमने जाएंगे तो मजा दोगुना हो जाएगा। हालांकि अक्सर कामकाज के बीच आपके साथियों के पास उतना समय नहीं होता कि वह मिलकर कोई ट्रिप प्लान कर सकें। इस कारण सफर की योजना सबके फ्री होने तक ठंडे बस्ते में रहती है। काॅलेज या अकेले रहने वालों लड़कों के लिए सोलो ट्रिप पर जाना आम बात है। वह किसी भी वीकेंड पर अपना सामान उठाते हैं और निकल पड़ते हैं एक रोमांचक सफर के लिए। हालांकि महिलाओं के लिए भी भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जो अकेले घूमने के लिहाज से सुरक्षित हैं। अब तो सर्दियां भी आने वाली हैं, ऐसे में अगर इस मौसम में महिलाएं सोलो ट्रिप पर जाना चाहती हैं तो यहां उनके घूमने के लिए कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं।  

Winter Travel Places for Women for Solo Trip in India Know All About Destinations
दार्जिलिंग - फोटो : istock

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग की खूबसूरती किसी का भी मन हो सकती है। यहां कंचनजंगा के पहाड़ों से लेकर घने जंगल, मिरिक झील, छुक छुक चलती टाॅय ट्रेन के नजारों का लुत्फ उठाने को मिल सकता है। खास बात यह है कि महिलाओं के लिए यह जगह काफी सुरक्षित है। यहां पर कम पैसों में कई पर्यटन स्थलों की सैर का मौका मिलेगा। आप लॉयड बोटेनिकल गार्डन के दुर्लभ वनस्पति और लगभग विलुप्त हो चुके जानवर देख सकती हैं। यहां की हरियाली और प्राकृतिक नजारे सर्दियों के मौसम में अधिक सुहावने लगते हैं।

Winter Travel Places for Women for Solo Trip in India Know All About Destinations
ऋषिकेश - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश

उत्तराखंड के ऋषिकेश में भी सर्दियों में घूमने जा सकते हैं। यह जगह हिमालय का मुख्य द्वार और विश्व योग राजधानी मानी जाती है। दुनियाभर से लोग यहां योग, रिवर राफ्टिंग और रोमांच से भर देने वाली एक्टिविटी के मजे लेने के लिए आते हैं। सोलो ट्रैवलर्स के लिए ऋषिकेश बेहतरीन जगह है। अकेले घूमने के लिए भी यह जगह पूरी तरह से सुरक्षित माना जाता है। महिलाएं कुदरती खूबसूरती देखने और शांति के एहसास के लिए ऋषिकेश पर जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Travel Places for Women for Solo Trip in India Know All About Destinations
जयपुर - फोटो : सोशल मीडिया

जयपुर

सर्दियों में महिलाएं सोलो ट्रिप पर जयपुर का सफर कर सकती हैं। इस मौसम में जयपुर घूमना बेहतर समय है। जयपुर में हवा महल, जल महल, सिटी पैलेस, आमेर का किला, जंतर-मंतर, नाहरगढ़ का किला, बिरला मंदिर, गोविंद देव जी मंदिर समेत कई अन्य पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं।

विज्ञापन
Winter Travel Places for Women for Solo Trip in India Know All About Destinations
गंगटोक - फोटो : social media

गंगटोक

सोलो ट्रिप के लिए गंगटोक अच्छी जगह है। यहां कई समुदायों के लोग रहते हैं, इसलिए यहां कि विविध संस्कृतियों का संगम बहुत प्रभावित करेगा। बाइकिंग, पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग जैसे रोमांचक एक्टिविटी में शामिल हो सकते हैं। यहां स्थित बौद्ध मठों पर जा सकते हैं। महिलाओं के लिए गंगटोक घूमने के लिए सुरक्षित जगह है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed