फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dussehra 2019: बस्तर से लेकर चेन्नई तक यहां होने वाले दशहरे के बारे में नहीं सुना होगा आपने

Tue, 08 Oct 2019 08:33 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 08 Oct 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
dussehra 2019 dussehra celebration different parts in india
dussehra

दशहरे का त्योहार पूरे दस दिन तक मनाया जाने वाला त्योहार है। पूरे भारत में इस त्योहार को बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। लेकिेन केवल उत्तर भारत ही नहीं दशहरे के त्योहार को मध्य भारत से लेकर दक्षिण भारत तक में अलग-अलग नामों के साथ मनाया जाता है। तो आइए जानें कुल्लु और हैदराबाद जैसे शहरों के अलावा कहां और कैसे मनाया जाता है दशहरा।


 
dussehra 2019 dussehra celebration different parts in india
- फोटो : social media
बस्तर, छत्तीसगढ़

बस्तर जिले में दशहरे का त्योहार बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस आदिवासी क्षेत्र में ये त्योहार पूरे 75 दिन तक मनाया जाता है। दशहरे का मतलब यहां पर परंपरा, प्रकृति और मां दांतेश्वरी देवी की पूजा से है। आदिवासी लोगों का मानना है कि 13वीं शताब्दी में बस्तर के राजा ने पुरुषोत्तम देव ने इस त्योहार की परंपरा शुरु की थी। 

इस त्योहार में लकड़ी की पूजा, कलश स्थापना, पत्थर की स्थापना और बहुत से परंपरागत तरीकों से दशहरे का उत्सव मनाया जाता है।


 
dussehra 2019 dussehra celebration different parts in india
- फोटो : social media
चेन्नई में बोमाई कोलू

दशहरे के आते ही चेन्नई की सड़कों पर लकड़ी की बनी मूर्ति या गुड़िया दिखने लगती हैं। रंग-बिरंगे कपड़ों से सजी इन गुड़िया के माध्यम से मां दुर्गा और महिषासुर के युद्ध को दर्शाया जाता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
dussehra 2019 dussehra celebration different parts in india
dussehra
कोटा, राजस्थान

कोटा में दशहरे के समय बहुत ही भव्य मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, कास्ट्यूम नाटक, तरह-तरह की आतिशबाजियां होती हैं। इस मेले की शुरूआत महाराजा दुर्जशाल ने करीब 1723 में की थी। यह मेला करीब 25 दिन तक चलता है।

विज्ञापन
dussehra 2019 dussehra celebration different parts in india
विजयदशमी
कुलसेकरपट्टिनम, तमिलनाडु
तमिलनाडु में कुलसेकपट्टिनम में दस दिन तक दशहरे का त्योहार मनाया जाता है जिसे कुलासाई फेस्टिवल भी कहते हैं। मुतरम्मन मंदिर में मनाया जाने वाला यह त्योहार बहुत ही प्रसिद्ध है। इस त्योहार में दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं और बहुत से लोक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed