Mini Sarojini Nagar: दिल्ली की सबसे सस्ती मार्केट का जब भी नाम आता है, तो लोग सरोजनी नगर मार्केट, पहाड़गंज, दिल्ली हाट, लाजपत नगर मार्केट और खान मार्केट जाना चाहते हैं। इन बाजारों में लड़कियों की सबसे पसंदीदा बाजार सरोजनी नगर मार्केट है। सरोजनी मार्केट में हर तरह का सामान लड़कियों को आसानी से कम पैसों में मिल जाता है। बजट में खरीदारी करने के लिए लड़कियां अक्सर सरोजनी की ओर रुख करती हैं लेकिन दिल्ली की एक बाजार को छोटा सरोजनी मार्केट कहते हैं। यहां बहुत सस्ते दामों में डिजाइनर ड्रेस आसानी से मिल सकती हैं। दिल्ली के मिनी सरोजिनी नगर मार्केट के नाम से मशहूर इस बाजार में लगभग हर सामान बहुत सस्ता मिलता है। चलिए जानते हैं दिल्ली का छोटा सरोजनी बाजार यानी नजफगढ़ मार्केट के बारे में। कितने रुपये में मिलेगा कौन सा सामान, कैसे पहुंचे मिनी सरोजनी नगर मार्केट।
Mini Sarojini Nagar: 100 रुपये में खरीद सकते हैं हर चीज, दिल्ली का 'छोटा सरोजनी नगर बाजार' है बहुत सस्ता
नजफगढ़ मार्केट को ही छोटा सरोजनी बाजार कहते हैं। नजफगढ़ मार्केट पश्चिमी दिल्ली में स्थित है। यहां जाने के लिए आपको द्वारका मेट्रो स्टेशन से ग्रे लाइन पकड़नी होगी। इसे मिनी सरोजनी बाजार इसलिए कहते हैं क्योंकि यह सरोजनी मार्केट की कॉपी है। बहुत कम दामों में कपड़े, फुटवियर और फैशन से जुड़े सामान आसानी से मिल जाते हैं।
100 रुपये में ड्रेस
नजफगढ़ मार्केट में लड़कियों के लिए ट्रेंडी और स्टाइलिश टाॅप व ड्रेस का कलेक्शन मिल जाएगा। खास बात ये है कि यहां महज 100 रुपये की रेंज में आप ड्रेस और टॉप खरीद सकते हैं। अधिक डिजाइनर पार्टी वियर टॉप खरीद रहे हैं तो 300 रुपये तक आसानी से आपको बेहतरीन कलेक्शन खरीदने को मिलेगा।
शादी की खरीदारी
अगर आप शादी के लिए लहंगा या साड़ी खरीदना चाहती हैं तो नजफगढ़ मार्केट बेस्ट जगह है। यहां 3000 से 5000 के बजट में आप डिजाइनर ब्राइडल लहंगा खरीद सकती हैं। साड़ियों का रेट भी बहुत कम हो सकता है। कम पैसों में शादी की शापिंग के लिए आपको एक बार छोटा सरोजनी नगर बाजार जरूर आना चाहिए।
सस्ते फुटवियर
दिल्ली में कई स्ट्रीट मार्केट हैं, जहां आपको आसानी से कम रेंज में फुटवियर मिल सकते हैं। हालांकि अच्छी क्वालिटी के सस्ते फुटवियर के लिए आप नजफगढ़ बाजार की ओर रुख कर सकते हैं। यहां 200 से 500 रुपये तक आप जूते, हील और सैंडल खरीद सकते हैं।