फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चों को घुमा लाएं दिल्ली की ये शानदार जगहें, मस्ती के साथ बढ़ेगा ज्ञान भी

Sun, 26 Jan 2020 01:02 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 26 Jan 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
Delhi NCR Best places to visit for children picnic spot near me things to do
दिल्ली में बच्चों के घूमने के लिए कई शानदार जगहें हैं - फोटो : Social Media
घूमने फिरने को लेकर सबकी पसंद एक जैसी नहीं होती। अक्सर लोग अपनी उम्र और रुचि के अनुसार घूमने जाते हैं। वैसे ही बच्चों को भी वैसी जगहें पसंद होती हैं, जहां वे जमकर मस्ती कर सकें। दिल्ली में बच्चों के घूमने के लिए कई शानदार जगहें हैं। कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जहां बच्चे मस्ती तो करेंगे ही, उनकी जानकारी भी बढ़ेगी। आइए, बताते हैं आपको ऐसी ही जगहों के बारे में: 

 
Delhi NCR Best places to visit for children picnic spot near me things to do
Rail Museum, - फोटो : Social Media

नेशनल रेल म्यूजियम
बच्चों को टॉय ट्रेन बहुत पसंद होती हैं। ऐसे में उन्हें चाणक्यपुरी स्थित नेशनल रेल म्यूजियम जरूर घुमाना चाहिए। 10 एकड़ में फैला हुआ ये म्यूजियम बच्चों को खूब पसंद आएगा और बच्चों के साथ आप भी यहां ट्रेन की सवारी का मजा ले सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको अलग से पैसे देने होंगे। काम की बात करें तो यहां रेल के कई मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं, जिनके बारे में जानना दिलचस्प होगा। 

  • कब जाएं: सोमवार और सरकारी छुट्टी के दिन छोड़कर आप किसी भी दिन यहां सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच जा सकते हैं। 
Delhi NCR Best places to visit for children picnic spot near me things to do
Seven Wonders park - फोटो : Social Media

सेवन वंडर्स पार्क
सराय काले खां इलाके में गंगा विहार स्थित सेवन वंडर्स पार्क में बच्चों को खूब मजा आएगा। यहां आप विश्व के सातों अजूबों के मॉडल देख सकते हैं, जिनमें ताजमहल, एफिल टॉवर, मिस्र का पिरामिड, पीसा की झुकी मीनार आदि शामिल हैं। खास बात यह है कि दुनिया के सात आश्चर्य के मॉडल 90 टन कबाड़ से बनाए गए हैं। 

  • कब जाएं: किसी भी दिन सुबह 11 से रात 8 बजे के बीच जा सकते हैं, लेकिन शाम 4 बजे से रात 8 बजे के बीच बिजली लाइटों की रोशनी में इन्हें देखना ज्यादा आकर्षक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi NCR Best places to visit for children picnic spot near me things to do
सांकेतिक तस्वीर

चिल्ड्रंस पार्क
इंडिया गेट स्थित इस पार्क में बच्चों के फन के लिए काफी सारी चीजें उपलब्ध हैं, जिनमें एंफी थियेटर, जंगल बुक थिएटर, तरह-तरह की राइड आदि प्रमुख हैं। इंडिया गेट तो आप अक्सर जाते होंगे। यहीं पास में ही स्थित चिल्ड्रंस पार्क भी चले गए तो किफायती भी होगा और बच्चे भी बहुत खुश हो जाएंगे। 

  • कब जाएं: सोमवार छोड़कर आप किसी भी दिन यहां जा सकते हैं। यह पार्क सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक खुला रहता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed