फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना का टीका लगवा चुके लोगों का ये देश कर रहा है इंतजार, जल्द कर सकेंगे यात्रा

Thu, 06 May 2021 10:26 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 06 May 2021 10:26 AM IST
विज्ञापन
coronavirus update People who have been vaccinated by Corona will soon be able to travel to Thailand
trip during corona - फोटो : istock and PTI

भारतीय लोग घूमने के काफी शौकीन होते हैं। देश ही नहीं विदेशों में भी यहां के लोग घूमने के लिए जाते हैं। हालांकि, कोरोना काल होने की वजह से विदेश जाना लोगों के लिए अभी मुश्किल नजर आ रहा है। लेकिन अगर आप थाईलैंड घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है, क्योंकि थाईलैंड के पर्यटन मंत्रालय ने अपने देश के दरवाजे उन पर्यटकों के लिए जल्द ही खोलने की बात कही है, जिन्होंने कोरोना की वैक्सान लगवा ली है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

coronavirus update People who have been vaccinated by Corona will soon be able to travel to Thailand
बुआ थोंग - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, भारतीय सैलानियों का पसंदीदा विदेशी पर्यटन स्थल थाईलैंड रहा है। हर साल यहां काफी संख्या में भारतीय घूमने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में भारत और थाईलैंड के बीच फिर से फ्लाइट सेवा शुरू की जा सके, जिसको लेकर थाईलैंड सरकार भारत सरकार से एयर बबल तैयार करने के सिलसिले में बातचीत कर रही है।

coronavirus update People who have been vaccinated by Corona will soon be able to travel to Thailand
quarantine - फोटो : istock

घट सकती है क्वारंटीन की अवधि

  • जिन लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवा ली है, उन अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए थाईलैंड इस महीने से चरणबद्ध तरीके से अपने देश में आने की अनुमित देने की शुरुआत करने जा रहा है। साथ ही फुके, क्राबी, और पटाया घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए थाईलैंड क्वारंटीन की अवधि को भी घटाकर एक सप्ताह करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus update People who have been vaccinated by Corona will soon be able to travel to Thailand
कोरोना का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

ये लोग जा सकते हैं

  • पहले चरण में अप्रैल से जून महीने के दौरान जो लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं, उनको थाईलैंड जाने की अनुमित दी गई है। सरकार की तरफ से मान्यता प्राप्त होटल्स में इन पर्यटकों को एक सप्ताह के लिए क्वारंटीन रहना होगा। नई दिल्ली स्थित थाईलैंड के पर्यटन प्राधिकरण के निदेशक वचिराची सिरिसम्पन ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, थाई और भारतीय सरकार के बीच एयर बबल को लेकर चर्चा चल रही है, और उन्हें उम्मीद है कि इसे जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन
coronavirus update People who have been vaccinated by Corona will soon be able to travel to Thailand
कोरोना वायरस की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला

निगेटिव रिपोर्ट जरूरी

  • सिरिसम्पन ने बताया कि, थाईलैंड चरणबद्ध तरीके से विदेशी पर्यटकों को अनुमित देने जा रहा है। यहां उन पर्यटकों को थाईलैंड आने की अनुमित दी जाएगी, जिन्होंने वैक्सीन लगवा ली है। वहीं, जिन लोगों को थाईलैंड जाना हैं, उनकी कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव होनी जरूरी है। साथ ही पर्यटकों के लिए कम से कम एक डॉलर की कोविड हेल्थ पॉलिसी होनी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed