{"_id":"5edb6bba8ebc3e902828b245","slug":"coronavirus-not-reached-in-this-7-beautiful-pacific-islands","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया के वो 7 खूबसूरत पैसिफिक देश, जहां नहीं पहुंच पाया कोरोना वायरस","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
दुनिया के वो 7 खूबसूरत पैसिफिक देश, जहां नहीं पहुंच पाया कोरोना वायरस
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Sun, 07 Jun 2020 08:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस महामारी से आज के समय में दुनिया के कई देश प्रभावित हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख कह चुके हैं कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद की यह सबसे बड़ी चुनौती है, जिससे पूरी दुनिया प्रभावित हुई है। लेकिन कुछ देश और कुछ ऐसे क्षेत्र अभी भी हैं, जहां कोरोना वायरस संक्रमण नहीं पहुंचा है। ये सभी देश दुनिया के सबसे खूबसूरत और शांत इलाकों में से हैं। एक ओर पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से जंग लड़ रही है, तो वहीं दूसरी तरफ इन देशों में कोरोना का एक भी मामला नहीं है। इन देशों ने सही समय पर कोरोना से अलर्ट होकर हवाई और समुद्री संपर्क बंद कर दिए।
2 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
इन सभी देशों की आबादी भी बहुत कम है। किसी देश की आबादी 1.5 लाख है, तो किसी की आबादी 2 लाख के करीब है। वर्ल्ड बैंक और वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन के मुताबिक, बेशक इन सभी देशों में तरीके से विकास की किरण नहीं पहुंच पाई हो, शिक्षा का स्तर कम हो लेकिन ये सभी देश प्राकृतिक रूप से खूबसूरत हैं। टूरिज्म कमाई इन देशों का एक मुख्य साधन बन चुका है। आइए जानते हैं इन देशों के बारे में विस्तार से...
3 of 9
किराबाती
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रशांत महासागर में बसा किरीबाती एक ऐसा देश है, जो दुनिया के अन्य हिस्सों से केवल हवाई मार्ग और समुद्री मार्ग के जरिए जुड़ा है। किरीबाती की आबादी सवा लाख से थोड़ा ज्यादा है। यह देश कभी ब्रिटेन का हिस्सा था, जिसे 1979 में आजादी मिली। कोरोना से बचने के लिए इस खूबसूरत देश ने तुरंत अपना समुद्री और एयर संपर्क दूसरे देशों से काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
टोंगा
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित 170 द्वीपों से मिलकर बना टोंगा एक जमाने में ब्रिटिश संरक्षित देश था। हालांकि, यह देश अब आजाद है और गणराज्य बन गया है। इस देश का कुल क्षेत्रफल 750 वर्ग किलोमीटर है। इस देश के कई द्वीप पर तो इंसानों के रहने लायक नहीं है। टोंगा भी कोरोना के प्रकोप से सलामत है।
विज्ञापन
5 of 9
माइक्रोनेशिया
- फोटो : सोशल मीडिया
पश्चिमी प्रशांत महासागर स्थित माइक्रोनेशिया 600 द्वीप समूहों वाला देश है। इस देश की आबादी मुख्य रूप से चार द्वीपों पर निवास करती है। माइक्रोनेशिया की जनसंख्या 1,12,000 के आसपास है। इस देश ने भी खुद को कोरोना वायरस महामारी से बचाया है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।