फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Effect: दुनिया की इन शानदार जगहों पर पसरा है सन्नाटा, नहीं पहुंच रहे पर्यटक

Fri, 13 Mar 2020 11:16 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 13 Mar 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
coronavirus effect on tourism industry in world china Japan Indonesia Italy tour canceled
Tourism industry - फोटो : Social Media

दुनियाभर में 3100 से ज्यादा लोगों की मौत का कारण बने कोरोनावायरस का असर विश्व बाजार पर भी बुरी तरह पड़ रहा है। विश्वभर के पर्यटन उद्योग को भी कोरोना ने बुरी तरह प्रभावित किया है। कभी पर्यटकों से गुलजार रहने वाले धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर पिछले कुछ दिनों से सन्नाटा पसरा हुआ है। चीन, इटली जैसे देशों की यात्रा करने से तो लोगों ने तौबा ही कर ली है। 

Trending Videos
coronavirus effect on tourism industry in world china Japan Indonesia Italy tour canceled
Angkorwat Temple - फोटो : Social Media

भगवान विष्णु के सबसे बड़े हिंदू मंदिर के रूप में कंबोडिया स्थित अंगकोरवाट मंदिर दुनियाभर में प्रसिद्ध है। बताया जाता है कि हर साल यहां करीब 20 लाख पर्यटक पहुंचते हैं। लगभग हर दिन यहां पर्यटकों की भीड़ रहती है, लेकिन इन दिनों यहां एक तरह का सन्नाटा पसरा हुआ है। यहां आने वाले पर्यटक नदारद हो गए हैं। 

coronavirus effect on tourism industry in world china Japan Indonesia Italy tour canceled
Kabba, Makka - फोटो : Social Media

दुनियाभर के मुसलमानों के लिए सऊदी अरब का मक्का पवित्र स्थान माना जाता है। यहां स्थित पवित्र स्थल काबा में न केवल हज के समय, बल्कि सालों भर जायरीनों की भीड़ लगी रहती है। लेकिन कोरोना की वजह से बीते दिनों इसे जायरीनों के लिए बंद कर दिया गया था। सैनिटाइज करने की खातिर ऐसा किया गया था। फिलहाल इसे खोल तो दिया गया है, लेकिन अब भी उमरा के लिए बहुत कम लोग पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus effect on tourism industry in world china Japan Indonesia Italy tour canceled
Tokyo, japan - फोटो : Social Media

उगते सूर्य का देश कहलाने वाला जापान दुनिया घूमने के शौकीन पर्यटकों की ट्रैवल डायरी में जरूर दर्ज रहता है। यहां की राजधानी टोक्यों में हर साल लाखों लोग पहुंचते हैं, लेकिन इन दिनों यहां के कई टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर पर्यटकों की संख्या नदारद है। कोरोनावायरस फैलने के डर की वजह से लोग जापान की यात्रा करने से भी बच रहे हैं। 

विज्ञापन
coronavirus effect on tourism industry in world china Japan Indonesia Italy tour canceled
bangkok

थाइलैंड पर्यटकों के बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशनों में शामिल है। थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक अपनी नाइट लाइफ और मार्केट के लिए फेमस है। बैंकॉक में यहां शॉपिंग करना बेहद सस्ता माना जाता है। भारतीयों को तो यहां के लिए आसानी से वीजा भी मिल जाता है, लेकिन फिलहाल लोग बैंकॉक टूर के बारे में सोच भी नहीं रहे हैं। थाइलैंड के पर्यटन मंत्रालय के अनुसार बैंकॉक के ग्रैंड रॉयल पैलेस में पर्यटकों की तादाद लगभग आधी हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed