फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christmas 2022 Family Trip Ideas: क्रिसमस मनाने के लिए बेहतरीन हैं ये चार जगह, परिवार संग जा सकते हैं आप

Sun, 25 Dec 2022 12:03 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 25 Dec 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Christmas 2022 Family Trip Ideas Best Places To Celebrate Merry Christmas With Kids in Hindi
परिवार के साथ क्रिसमस ट्रिप - फोटो : Istock

Christmas 2022 Family Trip Ideas: क्रिसमस आने वाला है। 25 दिसंबर को ईसाई धर्म का सबसे बड़ा और अहम त्योहार है। क्रिसमस को लेकर भारत समेत दुनियाभर के तमाम देश उत्साहित रहते हैं। यह साल का आखिरी बड़ा त्योहार होता है, इसलिए लोग इसे बहुत धूमधाम से मनाना चाहते हैं और बीते हुए साल को अलविदा कहते हैं। क्रिसमस का सबसे ज्यादा इंतजार बच्चों को होता है। क्रिसमस को लेकर कई मान्यताएं और कहानियां प्रचलित हैं, जो बच्चों को बहुत उत्साहित कर देते हैं। वहीं क्रिसमस के मौके से ही स्कूल जाने वाले बच्चों की सर्दियों की छुट्टियां शुरू हो जाती हैं। ऐसे में बच्चे क्रिसमस को लेकर काफी तैयारियां करके रखते हैं। इस दिन लोग चर्च में प्रार्थना करते हैं। घर पर क्रिसमस ट्री सजाते हैं। पार्टी करते हैं और क्रिसमस केक के साथ ही कई लजीज व्यंजनों का स्वाद लेते हैं। कई लोग क्रिसमस की छुट्टी होने के कारण घूमने की भी योजना बनाते हैं। बच्चे भी क्रिसमस पर घूमने जाना चाहते हैं। ऐसे में कामकाजी अभिभावक अपने बच्चों की ख्वाहिश को इस साल पूरा कर सकते हैं। वीकेंड पर क्रिसमस का त्योहार होने के कारण बच्चों और परिवार के साथ क्रिसमस पर किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। यहां परिवार के साथ क्रिसमस पर ट्रिप पर जाने के कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं।

Christmas 2022 Family Trip Ideas Best Places To Celebrate Merry Christmas With Kids in Hindi
नैनीताल में बोटिंग - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल

क्रिसमस के समय सर्दी का मौसम होता है। इसलिए आप किसी ऐसी जगह पर जा सकते हैं, जहां के नजारे सर्दियों में बहुत खूबसूरत लगता है। बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों को हरी भरी पहाड़ियों के बीच क्रिसमस की छुट्टी मनाकर मजा आ जाएगा। उत्तराखंड में स्थिति नैनीताल क्रिसमस के मौके पर घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। यहां के पुराने काॅटेज, नैनी झील, पहाड़ियां आपको बहुत प्रभावित करेंगी। दिल्ली एनसीआर के रहने वाले हैं तो महज सात घंटे की ड्राइव करके आराम से पहुंच सकते हैं। दिल्ली से नैनीताल की दूरी लगभग 299 किमी है। नैनीताल में आकर्षण के कई केंद्र हैं। नैना देवी मंदिर, नैनी झील, हनुमान गढ़ी, टिफिन टाॅप आदि घूम सकते हैं।

Christmas 2022 Family Trip Ideas Best Places To Celebrate Merry Christmas With Kids in Hindi
मनाली - फोटो : संवाद

मनाली

हिमाचल प्रदेश में कई बेहतरीन हिल स्टेशन है। परिवार के साथ क्रिसमस मनाने के लिए किसी हिल स्टेशन पर जाने का विचार है तो मनाली की सैर कर सकते हैं। इस मौसम में मनाली का नजारा मन मोह लेगा। बच्चों को स्नोफाॅल पसंद है तो भी मनाली ही विकल्प है। दिसंबर में मनाली में बर्फबारी होने लगती है। इस मौसम में यहां पेड़ तक बर्फ से ढक जाते हैं। मनाली में कई तरह की स्नो एक्टिविटीज भी होती हैं। मनाली के आसपास देखने के लिए काफी शानदार जगहें हैं। कुछ किलोमीटर की दूरी पर सोलंग वैली, अटल टनल आदि हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas 2022 Family Trip Ideas Best Places To Celebrate Merry Christmas With Kids in Hindi
उटी - फोटो : social media

ऊटी

परिवार के साथ सर्दी की छुट्टी मनाने और सुकून का वक्त बिताने के लिए ऊटी जा सकते हैं। तमिलनाडु की इस खूबसूरत जगह पर जाकर बच्चे प्रसन्न हो जाएंगे। शहर में स्थित बोटेनिकल गार्डन में आप कई वैराइटी के फूल पौधे देख सकते हैं। यहां घूमने के लिए कई जगहें हैं जो बच्चों के साथ बड़ों को भी पसंद आएंगी। रोज गार्डन, एमराल्ड लेक, थ्रेड गार्डन को घूम सकते हैं।

विज्ञापन
Christmas 2022 Family Trip Ideas Best Places To Celebrate Merry Christmas With Kids in Hindi
जयपुर - फोटो : अमर उजाला

जयपुर

राजस्थान घूमने के लिए दिसंबर का महीना बेहतर विकल्प है। इस महीने में आप राजस्थान के कई शहरों की सैर कर सकते हैं। पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर घूमने जा सकते हैं। जयपुर दिल्ली से पांच घंटे की दूरी तय करके पहुंच सकते हैं। यहां के शाही महल और किले मुख्य आकर्षण है। बच्चों को महल, किले दिखाने के साथ ही हाथी की सवारी कराना न भूलें। हवा महल, आमेर किला, सिटी पैलेस, जंतर मंतर, नाहरगढ़ किला घूमने के साथ ही जयपुर की स्थानीय रंग बिरंगी बाजारों को भी घूम सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed