फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cheapest Foreign Trip: विदेश घूमने का है प्लान, तो इन देशों की यात्रा है सबसे सस्ती

Sat, 08 Apr 2023 10:29 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 08 Apr 2023 10:29 AM IST
विज्ञापन
Cheapest Foreign Trip: World Cheapest Countries To Travel From India
घूमने के लिए सस्ता देश - फोटो : Pixabay

घूमने का शौक रखने वाले भारतीय विदेश की यात्रा जरूर करने की इच्छा रखते हैं। अधिकतर युवा विदेश जाना चाहते हैं। जब किसी फिल्म या सोशल मीडिया पर वह किसी विदेशी जगह की तस्वीरें या वीडियो देखते हैं तो मन ही मन उस जगह जाने का ख्वाब सजाने लगते हैं। लेकिन भारत के पर्यटन स्थलों का भ्रमण और विदेश की यात्रा में थोड़ा अंतर है। पहला तो खर्च है। दूसरे देशों में सफर करने पर अधिक खर्च करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप विदेश जाने की इच्छा रखते हैं तो उन देशों की यात्रा करें जो घूमने के लिहाज से सस्ते हैं। दुनिया के कई देश हैं जो अपने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सस्ते ट्रैवल पैकेज देते हैं। आप इन देशों की यात्रा अपने बजट में कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में सस्ती विदेशी ट्रिप के लिए किन देशों की यात्रा कर सकते हैं भारतीय पर्यटक।

Cheapest Foreign Trip: World Cheapest Countries To Travel From India
घूमने के लिए सस्ता देश - फोटो : istock

नेपाल

भारत की सीमा से सटा देश नेपाल कम समय में सस्ते सफर के लिए बेहतर डेस्टिनेशन है। ज्यादा दिन की ट्रिप प्लान नहीं करना चाहते हैं तो नेपाल जा सकते हैं। दिल्ली से काठमांडू के लिए आपको फ्लाइट मिल जाएगी जो कि डेढ़ घंटे में आपको नेपाल पहुंचा देगी। यहां के लिए कई बस सेवाएं भी हैं। खास बात यह है कि नेपाल में भारतीय रुपये की कीमत ज्यादा है। ऐसे में आप बजट में नेपाल के खूबसूरत मठ, माउंट एवरेस्ट बेस कैंप, मंदिर आदि घूम सकते हैं। वहीं कम पैसों में खरीदारी कर सकते हैं।

Cheapest Foreign Trip: World Cheapest Countries To Travel From India
घूमने के लिए सस्ता देश - फोटो : pixabay

वियतनाम

खरीदारी के लिए वियतनाम बहुत ही सस्ता देश है। यहां एक रुपया की कीमत 334.68 वियतनामी दोंग है। सबसे अच्छे दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में शामिल वियतनाम भारत से यात्रा पर जाने के लिए सबसे सस्ते देशों में से है। यहां आपको सुंदर समुद्र तट, लैंडस्केप, लजीज स्ट्रीट फूड, गुफाएं देखने को मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cheapest Foreign Trip: World Cheapest Countries To Travel From India
घूमने के लिए सस्ता देश - फोटो : iStock

श्रीलंका

भारत से आप श्रीलंका की यात्रा पर भी जा सकते हैं। घूमने के लिए श्रीलंका काफी सस्ता देश है। आप केरल की ट्रिप से भी कम में श्रीलंका की ट्रिप कर सकते हैं। कम समय में और बजट में आप श्रीलंका जा सकते हैं। भारत का एक रुपया 2.30 श्रीलंकाई रुपये के बराबर है। यहां आप सुंदर तटीय इलाकों को घूम सकते हैं। श्रीलंका दुनिया का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाले द्वीपों में से एक है।

विज्ञापन
Cheapest Foreign Trip: World Cheapest Countries To Travel From India
घूमने के लिए सस्ता देश - फोटो : Pixabay

मलेशिया

मात्र चार घंटे की उड़ान में आप भारत से मलेशिया पहुंच सकते हैं। यहां काफी पर्यटक आते हैं। कुआलालंपुर मलेशिया का प्रमुख पर्यटन स्थल है। आप यहां स्काई स्क्रेप्स कर सकते हैं। मलेशिया में देखने लायक गुफाएं और बुकिट बिटांग जैसे मार्कट हैं। आप बजट में यहां के पर्यटन स्थलों को घूम सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed