फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cannes: फ्रेंच रिवेरा शहर में क्यों पहुंचे दुनियाभर के मशहूर सेलेब्स, जानें यहां की अद्भुत जगहों के बारे में

Sat, 17 May 2025 12:24 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 17 May 2025 12:24 PM IST
सार

Cannes Film Festival in French Riviera आइए जानते हैं फ्रांस की खूबसूरत जगह फ्रेंच रिवेरा के पर्यटन स्थलों के बारे में। घूमने का शौक रखने वालों के लिए यहां क्या खास है और भारतीय पर्यटक फ्रेंच रिवेरा की यात्रा कैसे कर सकते हैं।

विज्ञापन
Cannes Film Festival Location Famous Places To Visit in French Riviera
फ्रांस - फोटो : Instagram

Cannes Film Festival in French Riviera: हर साल कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होता है, जिसमें दुनियाभर से दिग्गज सेलेब्स शामिल होते हैं। यह इवेंट फिल्मी दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित आयोजन माना जाता है, जहां बड़े-बड़े सितारे रेड कार्पेट पर नजर आते हैं। इस साल कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 13 मई से 24 मई 2025 के बीच फ्रांस में आयोजित हो रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन कहां होता है?



अगर पता होगा तो सिर्फ इतना कि कान फेस्टिवल फ्रांस में आयोजित होने वाला सबसे बड़ा फिल्म महोत्सव है। फ्रांस में सिर्फ पेरिस जैसा खूबसूरत शहर नहीं है। यहां कान जैसा शहर भी है जो कि फ्रेंच रिवेरा के किनारे स्थित एक छोटा सा शहर है। इस शहर में ला क्राॅसिट के किनारे एक शानदार कन्वेंशन सेंटर है जिसका नाम  पैलेस डेस फेस्टिवल है, यहीं पर कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होता है। 

फ्रेंच रिवेरा कई शहरों का क्षेत्र है, जिसमें कान, नीस, ट्रोपेज और मोनाको जैसे शहर शामिल हैं। आइए जानते हैं फ्रांस की खूबसूरत जगह फ्रेंच रिवेरा के पर्यटन स्थलों के बारे में। घूमने का शौक रखने वालों के लिए यहां क्या खास है और भारतीय पर्यटक फ्रेंच रिवेरा की यात्रा कैसे कर सकते हैं। 

Cannes Film Festival Location Famous Places To Visit in French Riviera
फ्रांस - फोटो : Instagram

फ्रेंच रिवेरा के पर्यटन स्थल 

फ्रेंच रिवेरा न केवल अपने समुद्र तटों और लग्जरी जीवन शैली के लिए प्रसिद्ध है। यहां कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल भी हैं। अगर आप कान फिल्म फेस्टिवल जाना चाहते हैं तो फ्रेंच रिवेरा की खास जगहों पर जरूर घूमने जाएं। 

नीस

फ्रेंच रिवेरा में नीस ना सा शहर है जो कि समुद्र के किनारे बसा है। यहां का सुंदर समुद्र तट, कला संग्रहालय और पुराना शहर पर्यटकों को उत्साहित कर देगा।

सेंट ट्रोपे

दोस्तों के साथ मस्ती का मूड हो तो सेंट ट्रोपे घूमने जाएं। यहां जहह ग्लैमर और नाइटलाइफ़ के लिए प्रसिद्ध है। यहां लेट नाइट पार्टी का लुत्फ उठा सकते हैं। 

ग्रास

फ्रेंच रिवेरा का ग्रास परफ्यूम बनाने के लिए जाना जाता है। यहां लैवेंडर के खेतों में घूम सकते हैं और खूबसूरत दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। 

मोनाको

फ्रेंच रिवेरा का मोनाको शहर रॉयल्टी, रेसिंग और कैसीनो के लिए मशहूर है। यहां के राजसी महल आपको लुभावने लगेंगे। एफ 1 रेसिंग ट्रैक पर रोमांचक एक्टिविटी में शामिल हो सकते हैं।

Cannes Film Festival Location Famous Places To Visit in French Riviera
फ्रांस - फोटो : Instagram

भारत से फ्रेंच रिवेरा की यात्रा कैसे करें?

भारतीय पर्यटक फ्रेंच रिवेरा जाना चाहते हैं तो दिल्ली या मुंबई से नीस के लिए आपको आसानी से फ्लाइट मिल जाएगी। यहां पेरिस, फ्रैंकफर्ट और एम्स्टर्डम के माध्यम से कनेक्टिंग फ्लाइट उपलब्ध हैं।  नीस हवाई अड्डे से कान तक ट्रेन, बस या टैक्सी से लगभग 30 से 40 मिनट में पहुंचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cannes Film Festival Location Famous Places To Visit in French Riviera
फ्रांस - फोटो : Instagram

वीजा और जरूरी दस्तावेज

फ्रांस जाने के लिए शेंगेन वीजा चाहिए। इसके लिए 6 महीने वैधता का पासपोर्ट, होटल और फ्लाइट बुकिंग, बैंक स्टेटमेंट और यात्रा बीमा की जरूरत पड़ेगी।

विज्ञापन
Cannes Film Festival Location Famous Places To Visit in French Riviera
पेरिस - फोटो : Instagram

यात्रा का अनुमानित खर्च

भारत से फ्रांस की फ्लाइट का किराया राउंड ट्रिप लगभग 60000 से 90000 रुपये हो सकता है। वीजा और इंश्योरेंस के लिए सात हजार से 10000 रुपये तक व्यय करने पड़ सकते हैं। होटल का प्रति रात का किराया लगभग 10000 रुपये और भोजन व स्थानीय यात्रा में तीन से पांच हजार प्रतिदिन खर्च हो सकता है। पांच से छह दिन की फ्रांस यात्रा में लगभग डेढ़ लाख से दो लाख रुपये प्रति व्यक्ति अनुमानित खर्च आ सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed