परिवार और दोस्तों के साथ घूमने जा रहे हैं तो बिना सोच-समझे घुमक्कड़ी के लिए न निकलें। अक्सर युवा बिना पूर्व नियोजित प्लान के घूमने निकल जाते हैं और ऐसे में कई बार मुश्किल भी हो जाती है। अगर आप यात्रा के दौरान होने वाली मुश्किलों से बचना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने ट्रिप की पूरी तैयारी करें। यात्रा पर जाने से पहले आपके लिए वो टिप्स जानने जरूरी हैं जो आपकी यात्रा को यादगार बना देंगे....
2 of 4
Celebration
- फोटो : Pixabay
आप फरवरी के महीने में अपनी प्रेमिका और परिवार के साथ दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर जा सकते हैं। आप जहां भी यात्रा पर जा रहे हैं सबसे पहले डेस्टिनेशन यानी वो ठिकाना जहां आप घूमने जा रहे हैं, उसका चयन करें। आप कितने दिनों के लिए घूमने जा रहे हैं इस बात को पहले से ही अपने जेहन में रखें। किसके साथ ट्रैवल करने जा रहे हैं और घूमने के साथ और क्या प्लान है? इस बात का खाका खींचें।
इसके बाद इस बात पर विचार करें कि आपको कब घूमने निकलना है। आप बस,ट्रेन, टैक्सी, फ्लाइट या फिर अपनी गाड़ी किससे घूमने जा रहे हैं, इस बात को अच्छी तरह तय करें। इसके बाद अपने बजट के हिसाब से जाने का साधन तय करें। आप जहां घूमने जा रहे हैं वहां के बारे में पहले से ही पूरी जानकारी जुटा लें। वहां खाना-पीने की चीजें और ठहरने की व्यवस्था की पूरी तैयारी पहले ही कर लें ताकि आखिरी वक्त पर दिक्कत न हो।
4 of 4
Island(Symbolic Photo)
- फोटो : Pixabay
अपने साथ आपने जो पूरी योजना बनाई है उसका डॉक्टूमेंट्स जरूर रखें। अपना फोन, कैमरा और दूसरी जरूर चीजें घूमने निकलने से पहले अच्छी तरह से जांच लें। अगर आप अपने साथ कैश रख रहे हैं तो उसे अच्छी तरह से संभाल कर रखें। साथ ही अपना डेबिट और क्रेडिट कार्ड ले जाना न भूलें ताकि पैसों की जरूरत पड़ने पर परेशान न होना पड़े। घूमने जाने से पहले अपने साथ जरूरी दवाएं जरूर रख लें। घूमते वक्त ऑफिस के काम से दूर रहे हैं और जहां घूम रहे हैं उस जगह का भरपूर आनंद लें।