फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Places to Visit in Summer: गर्मी के मौसम में इन जगहों पर घूमने का बना लें प्लान

Fri, 18 Apr 2025 01:46 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 18 Apr 2025 01:46 PM IST
सार

शिमला, मनाली और मसूरी की तरह यह भी प्राकृतिक सुंदरता, मनमोहक नजारों से परिपूर्ण स्थल हैं लेकिन यहां भीड़ उन लोकप्रिय स्थलों जैसी नहीं है। इस गर्मी के मौसम में आप भारत की इन जगहों पर सैर की योजना बना सकते हैं।

विज्ञापन
Best Places to Visit in Summer Season in India 2025 Know Details in Hindi garmiyo me ghumne ki best jagah
गर्मियों में घूमने के लिए जगहें - फोटो : instagram

Places to Visit in Summer Season in India: तेज धूप और गर्मी में घर से निकलने का मन नहीं करता। हालांकि गर्मी का यह मौसम कुछ दिन का नहीं, बल्कि कई महीनों होता है। ऐसे में अब महीनों घर के अंदर तो नहीं बिताया जा सकता है। वहीं बाहर की गर्माहट और तपिश आपको शहर से दूर किसी ठंडी और शांत जगह पर जाने के लिए प्रेरित करती है। आप ऐसी जगह की तलाश मेंं रहते हैं जहां आप इस मौसम में कुछ ठंडक महसूस कर सकें। चिलचिलाती धूप और पसीने का सामना न करना पड़े। 

इसी सोच के साथ बड़ी संख्या में लोग गर्मियों के मौसम में हिल स्टेशनों या ठंडी जगहों की सैर पर जाते हैं। गर्मियों में हिल स्टेशनों पर काफी भीड़ होती है। लेकिन आप इस गर्मी के मौसम में ठंडक का अहसास तो करना चाहते हैं लेकिन भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर भी रहना है तो यह खबर आपके काम की है। भारत में कई ऐसी आफबीट जगह हैं जिनके बारे में पर्यटकों को ज्यादा पता ही नहीं। 

शिमला, मनाली और मसूरी की तरह यह भी प्राकृतिक सुंदरता, मनमोहक नजारों से परिपूर्ण स्थल हैं लेकिन यहां भीड़ उन लोकप्रिय स्थलों जैसी नहीं है। इस गर्मी के मौसम में आप भारत की इन जगहों पर सैर की योजना बना सकते हैं।

Best Places to Visit in Summer Season in India 2025 Know Details in Hindi garmiyo me ghumne ki best jagah
हार्सिली हिल्स - फोटो : Instagram

हार्सिली हिल्स

आंध्र प्रदेश का हार्सिली हिल्स किसी जन्नत से कम नहीं है। अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से थक गए हैं तो यहां आकर सुकून के पल बिता सकते हैं। यहां जॉर्बिंग, रैप्लिंग, ट्रैकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थान बेस्ट है।

Best Places to Visit in Summer Season in India 2025 Know Details in Hindi garmiyo me ghumne ki best jagah
रानीखेत - फोटो : Adobe stock

रानीखेत

उत्तराखंड में बसा रानीखेत एक शानदार और सुंदर हिल स्टेशन है। प्रकृति के बेहद करीब इस हिल स्टेशन पर गर्मियों की छुट्टी मनाने जा सकते हैं। बजट ट्रिप के लिए रानीखेत जा सकते हैं। यहां पैराग्लाइडिंग, बाइकिंग, राफ्टिंग का लुत्फ उठाया जा सकता है। साथ ही रानीखेत में आप झूला देवी मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Places to Visit in Summer Season in India 2025 Know Details in Hindi garmiyo me ghumne ki best jagah
तीर्थन घाटी - फोटो : Adobe

तीर्थन घाटी

शिमला-मनाली हिमाचल प्रदेश के सबसे मशहूर हिल स्टेशनों में से एक है,इसलिए यहां पर्यटकों की भीड़ काफी रहती है। लेकिन आप सुकून के लिए हिमाचल के तीर्थन घाटी की सैर पर जाएं। यह स्थान हिमाचल नेशनल पार्क से तीन किमी दूरी पर स्थित है। तीर्थन घाटी ट्राउट मछली के लिए लोकप्रिय है।

विज्ञापन
Best Places to Visit in Summer Season in India 2025 Know Details in Hindi garmiyo me ghumne ki best jagah
माजुली - फोटो : AdobeStock

माजुली

अगर आप कुछ हटके और नई जगह जाने की सोच रहे हैं तो मजूली की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। माजुली असम में है, जो कि अपनी सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं के लिए लोकप्रिय है। यह स्थान साहित्य, कला और संगीत का संगम माना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed