आजकल की स्ट्रेस भरी लाइफ में सुकून के कुछ पल बिताने के लिए लोग कहीं घूमने जाते हैं। इसके दो फायदे हो जाते है पहला तो किसी शानदार जगह की सैर हो जाती है और दूसरा शहर की भागमभाग भरी जिंदगी को छोड़कर इंसान कुछ समय अपने परिवार के साथ आराम से बिता लेता है। तो अगर नवंबर के सुहावने मौसम में कहीं घूमने की सोच रहे हैं तो हम आपको ऐसी खूबसूरत जगहों की लिस्ट दे देते हैं। यहां की सैर शानदार होने के साथ ही सस्ती भी रहेगी जो आपके जेब पर भारी नहीं पड़ेगी।
गर्लफेंड के साथ घूमने की कर रहे हैं प्लानिंग, तो ये हैं खूबसूरत और सस्ती जगहों की पूरी लिस्ट
अगर पहाड़ों की खूबसूरती का मजा लेना है तो शिमला या कुफरी को छोड़ कर कल्पा जाने का प्लान करें। यहां पर जाना बहुत महंगा भी नहीं पड़ेगा क्योंकि अगर आप केवल कल्पा वैली जाने की सोच रहे हैं तो आराम से बजट में घूम सकते हैं। कल्पा में 350 रूपये से शुरु होकर रहने के लिए होटल 1500 रूपये तक आसानी से मिल जाएंगे। नवंबर महीने में यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है।
अगर आप अपनी सैर बिल्कुल बजट में करना चाहते हैं तो मांडू की सैर सबसे बेस्ट ऑप्शन है। नवंबर के महीने में मौसम ठंडा हो जाता है और मध्य प्रदेश की इस जगह की सैर के लिए बिल्कुल सही है। प्रेम की निशानी के रूप में भी इस शहर को जाना जाता है। अद्भुत किले, जंगल, नर्मदा नदी के तट का मनोरम दृश्य देखकर आप यहीं सोचेंगे की इससे पहले ये जगह आपने क्यों नहीं देखी।
उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में बसा हुआ ये छोटा सा कस्बा अपनी खूबसूरती की वजह से सैलानियों की पसंदीदा जगह में से एक बन गया है। पहाड़ों पर जाने के लिए नवंबर का महीना इसलिए भी सही होता है क्योंकि इस समय तक की ठंड आपको अच्छी लगेगी। इस खूबसूरत जगह को छोटा स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है।
अगर आप किसी ऑफबीट डेस्टिनेशन की तलाश में हैं जहां की सैर कम बजट में पूरी हो जाए तो नौहराधार जा सकते हैं। यहां पर आप एक दिन में घूम कर वापस आ सकते हैं। हिमाचल के सिरमौर जिले में बसा ये छोटा सा कस्बा कोई टूरिस्ट डेस्टिनेशन नहीं है लेकिन यहां के रास्ते ही इतने खूबसूरत है जिसे आप देखते रह जाएंगे।