कुछ लोग जीने के लिए खाते हैं तो कुछ खाने के लिए जीते हैं। अगर आप खाने के लिए जीते हैं तो हम समझ सकते हैं आपको कितने बड़े 'फूडी' होंगे। 'फूडी' लोगों को कुछ नया और स्वादिष्ट चखने की तलाश होती है। तो आपकी इस तलाश को कम करते हैं। आज हम आपको दिल्ली की उन चार जगहों के बारे में बताएंगे जहां हर फूडी को जरूर जाना चाहिए क्योंकि यहां लजीज स्नैक्स और पकवान तो मिलता है वो भी 200 रुपये से कम कीमत में।
दिल्ली में जरूर चखें इन पांच जगहों का स्वाद, 200 रुपये से कम कीमत में मिलता है बहुत कुछ
बर्गर किंग और सबवे से पहले दिल्ली में भारतीय कॉफी हाउस था। लगभग हर भारतीय राज्य में पाए जाने वाले, ये विंटेज जब भी खाने की बात आती है तो सबसे बेस्ट विकल्प होते हैं। इंडियन कॉफी हाउस की दिल्ली शाखा भी वैसी ही है। यहां वास्तव में बिरयानी की प्लेट पर दावत कर सकते हैं और इसके साथ मिल्कशेक का मजा भी ले सकते हैं वो भी सिर्फ 200 से कम रुपये में। इंडियन कॉफी हाउस पहुंचने के लिए आपको मोहन सिंह प्लेस, कनॉट प्लेस जाना होगा।
दिल्ली में बजट में खाने के विकल्पों की बात करें तो मजनू का टीला की घुमावदार गलियों का नाम सबसे पहले आता है। अमा रेस्त्रां कम कीमतों पर स्वादिष्ट तिब्बती भोजन और स्नैक्स परोसता है। 200 रूपये में यहां खाने की इतनी वैरायटी मिलेगी कि आपको विश्वास नहीं होगा। यहां पहुंचने के लिए आपको न्यू तिब्बती कैंप, मजनू का टीला जाना होगा।
खुशियों को थाली में परोसने का काम करता है चचे दी हट्टी। ये महान भोजनालय यकीनन दिल्ली में सबसे अच्छा छोले भटूरे बेचता है। इसके साथ मीठी लस्सी के गिलास पिएं और दिल न खुश हो जाए तो कहिएगा। चाचे दी हट्टी पहुंचने के लिए कमला नगर जाना होगा।
कनॉट प्लेस के ठीक बीच में स्थित, वेंगर की डेली वह जगह है जहां आपको घूमने की जरूरत है। इतना मशहूर होने के बावजूद वेंगर डेली उचित कीमत को बनाए रखा है। 200 रुपये से कम में यहां प्रॉन कॉकटेल सैंडविच और मिल्कशेक भी मिल जाएगा। यहां पहुंचने के लिए रेडियल रोड, कनॉट प्लेस जाना होगा।