घूमने के लिए ज्यादा सोचना नहीं चाहिए। इससे आपको नया अनुभव, सीख और तनावमुक्त माहौल मिलता है। हालांकि वो अलग बात है कि बजट के बारे में सोचना पड़ जाता है लेकिन आपकी ये समस्या भी हम दूर कर देते हैं क्योंकि इस बार हिमालय क्षेत्र घूमने का इतना बेहतरीन ऑफर है कि आप चाह कर भी मना नहीं कर पाएंगे। इस ऑफर से आपकी जेब बिल्कुल ढीली नहीं होगी।
अगर आप पूर्वी हिमालय की सैर करना चाहते हैं, तो इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन आपके लिए एक बेहतरीन टूर पैकेज लाया है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम 'ईस्टर्न ट्रायंगल एयर पैकेज’ है। ईस्टर्न ट्रायंगल एयर पैकेज में आप पांच रात और छह दिनों तक पूर्वी हिमालय के अलग-अलग डेस्टिनेशन्स की सैर करेंगे।
टूर में दौरान आप पूर्वी हिमालय, कलीमपोंग, त्सोमगो लेक, बाबा हरभजन सिंह मेमोरियल, गंगटोक शहर, हनुमान टोक, गणेश टोक, ताशी व्यू पॉइंट, फ्लावर पॉइंट से 52 किमी की दूरी पर स्थित दर्शनीय स्थल घूम सकेंगे। ब्रेबॉर्न पार्क, टाइगर हिल, घूम मठ, बटासिया लूप, जापानी मंदिर, चिड़ियाघर, एचएमआई और तिब्बती हस्तशिल्प केंद्र जैसी जगहों की भी आप सैर कर पाएंगे।
इस टूर की शुरुआत 24 नवंबर 2019 से होगी। ट्रिपल शेयरिंग के लिए आपको 32,620 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करने पड़ेंगे। वहीं डबल शेयरिंग के लिए 34,520 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करना होगा। अगर अपके साथ 5 से 11 साल के बच्चे हैं, तो प्रति व्यक्ति आपको 28,810 रुपये और 2 से 5 साल के बच्चे के लिए 22,450 रुपये अधिक खर्च करने पड़ेंगे। दिल्ली से बागडोगरा हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरेंगे।
रुकने की व्यवस्था डीलक्स होटल में डबल या ट्रिपल शेयरिंग, ब्रेकफास्ट और डिनर के साथ ही दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए एक्सक्लूसिव एसी वाहन शामिल हैं। व्यक्तिगत खर्च इस पैकेज में शामिल नहीं हैं। ड्रिंक, राफ्टिंग, अतिरिक्त दर्शनीय स्थल या वाहन का अतिरिक्त उपयोग भी टूर पैकेज में शामिल नहीं है। इसके लिए यात्रियों को अलग से खर्च करना होगा।