फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश की टॉप 4 जगहें, जहां दोगुना हो जाएगा नए साल का जश्न

Mon, 02 Dec 2019 02:56 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 02 Dec 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
Best new year party destination in india, new year celebration in india, new year 2020 Cheapest tour

साल 2019 बीतने को है और नया साल 2020 दहलीज पर आकर खड़ा है। नए साल के स्वागत के लिए लोग अभी से तरह-तरह की प्लानिंग बनाना शुरू कर चुके हैं। आप कहीं घूमने की प्लानिंग बनाना चाह रहे हैं तो हम आपको बता दे रहे हैं, देश की टॉप-5 ऐसी जगहों के बारे में जहां जश्न तो मनेगा ही, आपकी जेब पर भी बहुत बोझ नहीं पड़ेगा। 

Best new year party destination in india, new year celebration in india, new year 2020 Cheapest tour
gangtok - फोटो : social media

गंगटोक

सिक्किम की राजधानी गंगटोक बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यहां से आपको कंचनजंगा का शानदार दृश्य देखने को मिलेगा। प्राकृतिक सौंदर्य यहां चारों ओर बिखरा पड़ा है। भारत-चीन अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर नाथुला पास पर्यटक जाना नहीं भूलते। हालांकि यहां के लिए आपको परमिट लेनी होती है, जो कि आसानी से मिल जाएगी। आप त्सोंगमो झील और रास्ते में पड़ने वाला पवित्र मंदिर भी देख सकते हैं। गंगटोक का हनुमान टोक मंदिर बहुत प्रसिद्ध है, जिसकी देखभाल भारतीय सेना करती है। दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी पर स्थित हनुमान टोक से सूर्योदय का नजारा मनोरम होता है।

Best new year party destination in india, new year celebration in india, new year 2020 Cheapest tour
Gangtok - फोटो : social media

कैसे पहुंचें गंगटोक

  • हवाई मार्ग से : सिक्किम जाने के लिए आपको बागडोगरा एयरपोर्ट पर उतरना होगा। यहां से गंगटोक 124 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हालांकि बागडोगरा आप ट्रेन से भी जा सकते हैं।
  • सड़क मार्ग से: दार्जीलिंग, सिलिगुड़ी और कलीमपोंग शहरों से गंगटोक सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा है। 
  • रेल मार्ग से: न्यू जलपाईगुड़ी यहां का नजदीकी स्टेशन होगा, जहां से 120 किमी दूर गंगटोक आप सड़क मार्ग से जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Best new year party destination in india, new year celebration in india, new year 2020 Cheapest tour
Pondicherry

भारत का फ्रांस: पांडिचेरी
पांडिचेरी पहले फ्रेंच कॉलोनी हुआ करती थी, इस कारण इसे भारत का फ्रांस भी कहा जाता है। आज भी यहां फ्रेंच संस्कृति का प्रभाव दिखता है। क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए ये जगह बेहतर विकल्प है। घूमने के लिए यहां बसिलिका ऑफ द सैक्रेड हार्ट ऑफ जीसस और सेंट एंड्रयू चर्च जैसे कई खूबसूरत गिरजाघर हैं। केक, पेस्ट्री, चॉकलेट के बेहतरीन वैराइटियों का यहां आप स्वाद ले सकते हैं। इसके अलावा यहां के मार्केट में आप खूबसूरत सामानों की शॉपिंग कर सकते हैं।

विज्ञापन
Best new year party destination in india, new year celebration in india, new year 2020 Cheapest tour
Pondicherry Beaches - फोटो : file photo

कैसे पहुंचें पांडिचेरी

  • सड़क मार्ग से: पांडिचेरी आने के लिए कोयंबटूर, चेन्नई और मदुरै जैसे शहरों से बसें उपलब्ध हैं। बसों का किराया देश के अन्य हिस्सों की तुलना में यहां काफी सस्ता है।
  • रेल मार्ग से: पांडिचेरी का अपना रेलवे स्टेशन है, जहां पहुंचने के लिए देश के सभी बड़े शहरों से ट्रेनें उपलब्ध हैं। 
  • हवाई मार्ग से:  पांडिचेरी से निकटतम हवाईअड्डा चेन्नई है, जो केवल 139 किमी दूर है। यहां से आप पांडिचेरी जा सकते है 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed