फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओडिशा के ये हिल स्टेशन जम्मू-कश्मीर की वादियों को देते हैं टक्कर, फैमिली के साथ बनाइए घूमने का प्लान

Thu, 21 Mar 2019 03:30 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Thu, 21 Mar 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
best hill station in odisha mahendargiri dheakhnal
travel

वैसे तो जब भी खूबसूरत वादियों और पहाड़ों की बात होती है तो जम्मू-कश्मीर का जिक्र सबसे पहले होता है। हिमालय की गोट में बसा जम्मू-कश्मीर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया भर में बेस्ट डेस्टिनेशन है। लेकिन कश्मीर की वादियों को ओड़िशा के ये हिल स्टेशन टक्कर देते हैं। इन हिल स्टेशनों की खूूबसूरती देखने के बाद आपको कश्मीर जैसा महसूस होगा। आइए जानते हैं आखिर कौन-कौन से ये हिल स्टेशन हैं। 

best hill station in odisha mahendargiri dheakhnal

महेंद्रगिरि
ओडिशा के गजपति जिले में महेंद्रगिरि मौजूद है जो कि हर तरफ से घने जंगलों और पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां आप जीव-जंतुओं की अलग-अलग प्रजातियों को देख सकते हैं। इस हिल स्टेशन के सामने कुछ दूरी पर फैले नीले समुद्र को देखने का मजा ही कुछ और है तो जब भी ओड़िशा आइए महेंद्रगिरि जरूर घूम कर जाइए। 

best hill station in odisha mahendargiri dheakhnal

ढेंकनाल
ढेंकनाल में कई हिंदू देवी-देवताओं के मंदिर हैं लेकिन सबसे प्रसिद्ध यहां कपिलश मंदिर है जिसे प्राचीन कलिंग वास्तुकला के हिसाब से बनाया गया है। यहां मौजूद प्राकृतिक खूबसूरती आपके दिल-दिमाग में बस जाएगी। इसलिए अगर आप जब भी अपनी फैमिली के साथ हिल स्टेशन जाने का प्लान बनाएं तो ढेंकनाल आपके लिए बेहतर डेस्टिनेशन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
best hill station in odisha mahendargiri dheakhnal

दरिंगबाड़ी
उड़ीसा में ऐसे बहुत से हिल स्टेशन हैं जो कश्मीर की वादियों को टक्कर देते हैं। उनमें से एक है दरिंगबाड़ी हिल स्टेशन। दरिंगबाड़ी हिल स्टेशन को उड़ीसा का कश्मीर कहा जाता है। यह एक छोटा से बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। जहां मौजूद प्राकृतिक खूबसूरती कश्मीर की याद दिलाती है। दरिंगबाड़ी कॉफी के बागानों, देवदार के पेड़ों और खूबसूरत घाटियों से घिरी हुई है। 

विज्ञापन
best hill station in odisha mahendargiri dheakhnal
दरिंगबाड़ी उड़ीसा का एकमात्र हिल स्टेशन है जहां सर्दियों में स्नोफॉल होता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed