फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cheap Honeymoon Destinations: गर्मियों में जा रहे हनीमून पर, तो ये हैं सस्ती और रोमांटिक जगहें

Wed, 06 Jul 2022 03:22 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 06 Jul 2022 03:22 PM IST
विज्ञापन
Best Cheap Honeymoon Destinations In Summer From Manali To Darjeeling News In Hindi
सस्ते हनीमून डेस्टिनेशन - फोटो : Pixabay

Best Cheap Honeymoon Destinations In Summer : गर्मियों में शादी के बाद अधिकतर कपल हनीमून पर जाना चाहते हैं। हनीमून के लिए लोग ऐसी जगह पर जाने की इच्छा रखते हैं, जो गर्मियों के मौसम में ठंडी और बहुत खूबसूरत हो। इसके लिए कपल अक्सर पहाड़ी जगहों पर जाने की इच्छा रखते हैं, या जहां तापमान कम होता है, वहां जाना चाहते हैं। मानसून का मौसम भी आ चुका है। इसलिए गर्मी और उमस के बीच बारिश का मौसम रहेगा। ऐसे में मौसम में हनीमून प्लान कर रहे हैं तो जगह का चयन सोच समझ कर करें। शादी के कार्यक्रमों में बहुत सारा पैसा व्यय हो जाता है, इसलिए कपल बजट में किसी सस्ते और खूबसूरत ट्रैवल डेस्टिनेशन पर जाना चाहते हैं तो यहां आपको कई विकल्प दिए जा रहे हैं। गर्मियों में घूमने और कम पैसों में हनीमून ट्रिप को यादगार बनाने के लिए ये जगहें बेस्ट हैं। चलिए जानते हैं गर्मियों के सस्ते हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में।

Best Cheap Honeymoon Destinations In Summer From Manali To Darjeeling News In Hindi
सस्ते हनीमून डेस्टिनेशन - फोटो : Pixabay

मनाली, हिमाचल

हनीमून के लिए कपल किसी हिल स्टेशन पर जाना चाहते हैं, तो हिमाचल प्रदेश के मनाली जा सकते हैं। मनाली खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। जहां कपल सुकून के पल बिता सकते हैं। यहां कई सारे एडवेंचर एक्टिविटीज को भी कपल एंजाॅय कर सकते हैं। मनाली माल रोड पर शाम के समय पार्टनर के हाथों में हाथ डालकर घूमने, झीलों और पहाड़ियों के बीच वक्त बिताने में नवविवाहित जोड़े को काफी मजा आएगा। यहां ठहरने और खाने का खर्च भी बजट में होगा। आप बस या ट्रेन से शिमला होते होए मनाली जा सकते हैं।

Best Cheap Honeymoon Destinations In Summer From Manali To Darjeeling News In Hindi
सस्ते हनीमून डेस्टिनेशन - फोटो : pixa

औली, उत्तराखंड

गर्मियों में घूमने के लिए उत्तराखंड में भी कई सारे पर्यटन स्थल हैं, जहां हर साल बड़ी संख्या में यात्री पहुंचते हैं। हनीमून के लिए उत्तराखंड के औली जाना शानदार विकल्प है। औली सर्दियों के महीने में स्वर्ग जैसा लगता है, पर गर्मियों के महीनों में भी यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है। इस प्राकृतिक जगह पर कपल ट्रैकिंग, कैंपिंग कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Cheap Honeymoon Destinations In Summer From Manali To Darjeeling News In Hindi
सस्ते हनीमून डेस्टिनेशन - फोटो : iStock

ऊटी, तमिलनाडु

तमिलनाडु की पहाड़ियां दूर दराज के पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। कपल्स अगर हिमाचल और उत्तराखंड से अलग कहीं जाना चाहते हैं तो कम पैसों में हनीमून डेस्टिनेशन के लिए तमिलनाडु में स्थित ऊटी परफेक्ट जगह है। यहां पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताना यादगार बन जाएगा। गर्मियों में आप तमिलनाडु की हरियाली और शांत वातावरण में रहकर अपने पार्टनर का साथ एंजॉय कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Best Cheap Honeymoon Destinations In Summer From Manali To Darjeeling News In Hindi
सस्ते हनीमून डेस्टिनेशन - फोटो : istock

दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल

गर्मियों और मानसून के मौसम में पार्टनर के साथ हनीमून पर जाने के लिए दार्जिलिंग बेस्ट जगह है। यह जगह रोमांटिक तो है ही, साथ ही सस्ते में आप गर्मियों में पार्टनर के साथ रह सकते हैं और यहां के पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed