फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amarnath Yatra 2022 Tips: अमरनाथ यात्रा के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, थोड़ी सी चूक पड़ जाएगी भारी

Tue, 05 Jul 2022 05:12 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 05 Jul 2022 05:12 PM IST
विज्ञापन
Amarnath Yatra 2022 Tips Mistakes To Avoid During Amarnath Travel News In Hindi 
अमरनाथ यात्रा के दौरान न करें ये गलती - फोटो : amar ujala

Amarnath Yatra 2022 Tips: भगवान भोलेनाथ के पवित्र और सबसे प्राचीन तीर्थ स्थल अमरनाथ धाम की यात्रा शुरू हो गई है। 30 जून से अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ। इस साल 43 दिनों की अमरनाथ यात्रा है, जिसका समापन रक्षाबंधन के दिन होगा। पूरे जुलाई माह चलने वाली इस यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालु उत्सुक हैं। साल में एक ही बार अमरनाथ यात्रा के लिए धाम खुलता है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों को दुर्गम रास्तों से होते हुए जाना पड़ता है। ऐसे में अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए यात्रियों की मेडिकल जांच होती है। स्वस्थ पाने जाने पर ही उन्हें यात्रा की अनुमति मिलती है। अमरनाथ पर जाने के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन कराना होता है। जो यात्री पहली बार अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं तो उन्हें कुछ खास बातों को ध्यान में रखना चाहिए। अमरनाथ तीर्थयात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है। अगर आप अमरनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे हैं तो कुछ गलतियों को करने से बचकर अपनी यात्रा को सफल बना सकते हैं।


 

Amarnath Yatra 2022 Tips Mistakes To Avoid During Amarnath Travel News In Hindi 
अमरनाथ यात्रा के दौरान न करें ये गलती - फोटो : पीटीआई

फिटनेस का रखें ख्याल

अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं तो ध्यान रहे कि सफर मुश्किल हो सकता है। अगर किसी तरह की भी शारीरिक दिक्कत महसूस हो रही है, तो यात्रा पर न जाएं या यात्रा पर निकलने से पहले एक बार डॉक्टर की राय ले लीजिए। पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद ही अमरनाथ यात्रा के लिए जाएं।

Amarnath Yatra 2022 Tips Mistakes To Avoid During Amarnath Travel News In Hindi 
अमरनाथ यात्रा के दौरान न करें ये गलती - फोटो : amar ujala

अमरनाथ यात्रा पर कैसे कपड़े पहनें

अक्सर लोग जब किसी यात्रा पर जाते हैं तो पारंपरिक कपड़े, साड़ी, धोती आदि ले जाते हैं। वहीं कोई कीमती और भारी भरकम ड्रेस भी रख लेते हैं। लेकिन अमरनाथ यात्रा के दौरान साड़ी या ऐसे किसी कपड़े को न ले जाएं जो चढ़ाई में असहज हो। महिला या पुरुष दोनों ही पैंट शर्ट, ट्रैक सूट, सलवार कुर्ता आदि रख सकते हैं। इस तरह के कपड़े आरामदायक और दुर्गम चढ़ाई के लिए बेहतर रहते हैं। फुटवियर में चप्पल या हिल्स आदि साथ न लें जाएं, बल्कि चढ़ाई के लिए ट्रैकिंग शूज साथ पहनकर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amarnath Yatra 2022 Tips Mistakes To Avoid During Amarnath Travel News In Hindi 
अमरनाथ यात्रा के दौरान न करें ये गलती - फोटो : amar ujala

मानसून के मुताबिक रखें सामान

ध्यान रखें कि मानसून आ गया है। इस महीने बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा के दौरान मौसम ठंडा हो सकता है। इसलिए गर्म कपड़े, फुल स्लीव्स कपड़े रखें। बारिश को ध्यान में रखते हुए रेनकोट, वाटरप्रूफ बैग आदि भी रखें।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2022 Tips Mistakes To Avoid During Amarnath Travel News In Hindi 
अमरनाथ यात्रा के दौरान न करें ये गलती - फोटो : amar ujala

जरूरी सामान ले जाना न भूलें

अमरनाथ यात्रा पर कुछ चीजों की आपको बहुत ज्यादा जरूरत पड़ सकती है। जैसे मेडिकल किट, जिसमें बदन दर्द, सिर दर्द, सर्दी जुकाम और बुखार की दवाएं हों। इसके अलावा खुद को हाइड्रेट रखने के लिए पानी की बोतल, एनर्जी बनाएं रखने के लिए कुछ स्नैक्स साथ ले जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed