फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोवा और अंडमान ही नहीं, देश के इन 5 'बीच' पर जाने को तरसते हैं लोग, खूबसूरती ऐसी कि मन मोह ले

Sun, 19 Jan 2020 02:07 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 19 Jan 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
Best Beaches in India you must visit india best beaches not only goa andaman
- फोटो : pixabay

यात्राएं खुद को रिफ्रेश करने का बेहतरीन जरिया होती है। जब भी रूटीन लाइफ से बोर हो रहे हों तो यात्राओं पर निकल जाना चाहिए। हममें से बहुतों को पहाड़ पसंद होते हैं, तो वहीं बहुत सारे लोगों को समंदर किनारे अच्छे लगते हैं। भारत के समुद्री किनारों का जिक्र होता है तो अक्सर युवाओं की जुबां पर गोवा का नाम आता है, वहीं बहुतों के पास अंडमान निकोबार का अनुभव होता है, लेकिन इनके अलावे भी कई ऐसे समुद्री किनारे यानी कि बीच हैं, जहां की खूबसूरती आपको लाजवाब कर देगी। हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही 5 खूबसूरत बीच के बारे में:  

Best Beaches in India you must visit india best beaches not only goa andaman
beach

माजुली
क्या आपने असम की यात्रा की है? अगर की है तो वहां के माजुली आइलैंड के बारे में सुना है? असम में ब्रह्मपुत्र नदी में बसा माजुली आइलैंड अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपका मन मोह लेगी। यहां घूम कर आने वाले ट्रैवलरों में शामिल दिल्ली निवासी प्रकाश शर्मा और ऋतु शर्मा का कहना है कि यहां जाकर आप बीच का आनंद तो ले ही सकते हैं, इसी बहाने असम के अन्य टूरिस्ट प्लेस भी घूम सकते हैं। अपने लाइफ पार्टनर या दोस्त-परिवार संग यहां जाना आपके लिए जीवन की यादगार यात्रा बन जाएगी। 

Best Beaches in India you must visit india best beaches not only goa andaman
- फोटो : Pixabay

सेंट मेरीज
समुद्री किनारों के लिए अक्सर गोवा, अंडमान आदि जगहों का जिक्र होता है और लोग जो सेंट मेरीज जैसे आइलैंड के बारे में बहुत कम जानते हैं। ये आइलैंड कर्नाटक में है। दरअसल, इस आइलैंड पर जाकर आपको लगेगा कि आप आप विदेश में हैं। यहां की चमक और खूबसूरती आपका मन मोह लगी। कर्नाटक के प्रमुख बंदरगाह में सेंट मेरीज का नाम आता है। अपने दोस्तों, पार्टनरों या परिवार के सदस्यों के साथ बीच का आनंद लेने के लिए इससे बेहतर जगह कोई और नहीं हो सकती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Beaches in India you must visit india best beaches not only goa andaman
Gokarna - फोटो : Social Media

गोकर्ण
अरब सागर पर स्थित कर्नाटक का एक शहर है- गोकर्ण। गोकर्ण को अक्सर कम भीड़ वाला गोवा भी कहा जाता है। कारण कि यहां कई आकर्षक समुद्र तट हैं, जहां आप सुकून से कुछ समय बिता सकते हैं। गोकर्ण बीच, कुडले बीच, याना, हाफ मून बीच, और पैराडाइज बीच के अलावा यहां घूमने के लिए महाबलेश्वर मंदिर और कोटि तीर्थ सहित कई पवित्र स्थल हैं, इस कारण यह एक हिंदू तीर्थस्थल भी है। 

विज्ञापन
Best Beaches in India you must visit india best beaches not only goa andaman
प्रतीकात्मक तस्वीर

लक्षद्वीप
आइलैंड की खूबसूरती और जंगल, खजूर और खूबसूरती नारियल के पेड़ों का मनमोहक नजारा देखना हो तो आप लक्षद्वीप आइलैंड जरूर जाएं। यहां न केवल देश भर के पर्यटक, बल्कि विदेशी टूरिस्ट भी बड़ी संख्या में आते हैं। लक्षद्वीप में कुल यूं तो 36 आइलैंड है, लेकिन केवल 10 आइलैंड पर ही जनजीवन है। ये 10 आइलैंड अपनी खूबसूरती के लिए पर्यटन का केंद्र हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed