जश्न के माहौल के लिए आपके पास अच्छे कपड़े भी तो होने चाहिए। टी शर्ट और शर्ट तो ठीक है, लेकिन जींस और शूज भी शानदार हो, तो आपकर स्मार्टनेस बढ़ जाएगी। तो लीजिए, हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसी ही मार्केट के बारे में बता रहे हैं, जहां से आप सस्ते में ब्रांडेड जींस खरीद पाएंगे। तो देर किस बात की, बना लें इस वीकेंड का प्लान।
इस वीकेंड घूम आएं दिल्ली के ये पांच मार्केट, बेहद सस्ते में मिलेगी ब्रांडेड जींस
एशिया का सबसे बड़ा जींस बाजार
करोल बाग का टैंक रोड एशिया की सबसे बड़ी जींस मार्केट है। यहां आपको थोक के भाव जींस मिलेगी। देशभर के दुकानदार यहां थोक के भाव जींस खरीदने के लिए आते हैं। यहां आपको आसानी से 300 रुपए से लेकर 400 रुपए के बीच बेहतरीन और ब्रांडेड जींस मिल जाएगी।
मोहन सिंह प्लेस, कनॉट प्लेस
कनॉट प्लेस का मोहन सिंह मार्केट शॉपिंग करने वालों से भरा रहता है। कॉलेज गोइंग से लेकर दूसरे राज्यों से दिल्ली की सैर करने आए पर्यटक यहां से खरीददारी करना नहीं भूलते हैं। इस मार्केट में आपको सस्ते में ब्रांडेड जींस आसानी से मिल जाएगी। कनाट प्लेस में आपको जारा की जींस 500 रुपए से लेकर 800 रुपए के बीच आसानी से मिल जाएगी। यह ऑरिजन जारा की जींस नहीं बल्कि कस्टम की गई जारा की जींस होगी जो कि एकदम ऑरिजनल ही लगेगी।
सस्ती जींस, फैक्ट्री से सीधे मार्केट में
तुगलकाबाद में कपड़ों को स्टिच करने वाली कई फैक्टरियां हैं। ब्रांडेड जींस पहनने के शौकीन युवा यहां का रुख करते हैं। यहां स्थित कई फैक्टरियां तो बड़े-बड़े ब्रांड के लिए क्लोथिंग मैटिरियल भी बनाती हैं। इनमें टॉमी हिलफिगर, जारा, जीएपी आदि शामिल है। अगर आपको सस्ते में जींस खरीदनी है तो आप इस मार्केट में जा सकते हैं।
महिपालपुर में उठाएं सेल का लाभ
महिपालपुर में कई ब्रांड्स के आउटलेट हैं। यहां आपको ब्रांडेड जींस फैक्ट्री प्राइस पर मिल जाएगी। इसके अलावा यहां हर वक्त बड़े-बड़े ब्रांड की जींस पर सेल लगी रहती है। कई बार तो यह सेल 50 से 60 फीसदी तक की होती है। अगर आप सस्ते में ब्रांडेड जींस खरीदना चाहते हैं तो यहां जरूर जाएं।