फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घूमने के लिए शानदार जगह है इंफाल, यहां की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को करती है आकर्षित

Sat, 13 Feb 2021 04:49 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 13 Feb 2021 04:49 PM IST
विज्ञापन
Best and beautiful places to visit in Imphal Manipur
इंफाल का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/People of Northeast India

इंफाल मणिपुर की राजधानी है और एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। बेहद शांत और खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य यहां की सुंदरता को और भी बढ़ा देते हैं। चारों तरफ से हरी-भरी घाटियों से घिरा यह शहर समुद्र तल से 790 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां आकर आपको निश्चित रूप से सुकून का अनुभव होगा। यही वजह है कि यहां हर साल पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। अगर आप देश में ही कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको इंफाल जरूर जाना चाहिए। नवंबर से अप्रैल का समय यहां घूमने के लिहाज से सबसे अच्छा होता है। आइए जानते हैं यहां घूमने लायक कौन-कौन सी जगहें हैं... 

Best and beautiful places to visit in Imphal Manipur
लोकटक झील - फोटो : iStock

लोकटक झील 

  • यह झील अपनी सतह पर तैरते हुए वनस्पति और मिट्टी से बने द्वीपों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यह दूर-दूर से पर्यटकों को अपनी खूबसूरती से खींच लाती है। आप इस झील को करीब से देखने के लिए घर किराये पर ले सकते हैं। सुबह की पहली किरण के साथ यहां नौका विहार का आनंद सर्वोत्तम होता है। 
Best and beautiful places to visit in Imphal Manipur
कंगला किला - फोटो : Facebook/Mountaineer Mohit

कंगला किला 

  • इंफाल का प्राचीन कंगला किला कभी एक भव्य इमारत थी, जो दो हजार साल से भी ज्यादा समय से अस्तित्व में है। इसके आकर्षक खंडहर इसकी भव्यता की कहानी बयां करते हैं। इस पूरे किले में कई मंदिर हैं जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Best and beautiful places to visit in Imphal Manipur
शहीद मीनार - फोटो : Facebook/Insight INDIA

शहीद मीनार 

  • 11 मीटर लंबी यह मीनार बीर टिकेंद्रजीत पार्क में स्थित है। इसे ब्रिटिश सेना के खिलाफ वर्ष 1891 में हुए मीती विद्रोह में मारे गए शहीदों की याद में बनाया गया है। जो लोग इंफाल घूमने के लिहाज से आते हैं, वो इस मीनार को देखने जरूर आते हैं।  
विज्ञापन
Best and beautiful places to visit in Imphal Manipur
चिड़ियाघर में मौजूद जेबरा और शुतुरमुर्ग - फोटो : Facebook/Mystical North East India

अगर आप इंफाल जा रहे हैं तो यहां का जूलॉजिकल गार्डन देखना न भूलें। इस प्राणी उद्यान में आपको कुछ दुर्लभ प्रजातियां भी देखने को मिल जाएंगी। यहां पक्षियों की भी कई प्रजातियां हैं। इंफाल से करीब 27 किलोमीटर दूर बिष्णुपुर में एक प्राचीन भगवान विष्णु का मंदिर स्थित है, जिसके बारे में कहा जाता है वह 1467 ईस्वी में बना था। यह जगह वाकई देखने लायक है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed