फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्राकृतिक सुंदरता और संस्कृति के लिए देशभर में प्रसिद्ध है यह शहर, दूर-दूर से यहां घूमने आते हैं लोग

Sat, 13 Feb 2021 08:05 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 13 Feb 2021 08:05 AM IST
विज्ञापन
Famous and beautiful tourist place in Assam dibrugarh Tea city of India
डिब्रूगढ़ का चाय बागान - फोटो : Facebook/Tapas Rout

भारत में घूमने वाली जगहों की कोई कमी नहीं है। यहां एक से बढ़कर एक खूबसूरत गांव और शहर हैं, जहां की प्राकृतिक सुंदरता मन को भा जाती है। ऐसा ही एक शहर है डिब्रूगढ़, जो असम में है। ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसा हुआ यह एक एतिहासिक शहर है। यह पर्यटन के लिहाज से बेहद ही महत्वपूर्ण जगह है। अहोम भाषा की बुरंजी एतिहासिक कृतियों में इस शहर का नाम ती-फाओ दिया गया है, जिसका अर्थ होता है 'स्वर्ग-स्थल'। डिब्रूगढ़ में सालों भर एक सुखद मौसम रहता है। यही वजह है कि यहां हर समय पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। यहां का शांत सुकून देने वाला वातावरण इसे असम का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल बना देता है। 

Famous and beautiful tourist place in Assam dibrugarh Tea city of India
डिब्रूगढ़ का चाय बागान - फोटो : Facebook/Rahul Kumar

डिब्रूगढ़ को लोग 'टी सिटी ऑफ इंडिया' के नाम से भी जानते हैं। पूरे शहर में चाय के कई बागान हैं, जो अंग्रेजों के जमाने से हैं। यहां चाय के बागान देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। आपको बता दें कि असम की चाय दुनियाभर में मशहूर है। 

Famous and beautiful tourist place in Assam dibrugarh Tea city of India
देहिंग पटकाई वन्यजीव अभयारण्य - फोटो : Twitter/@jyotideepb

डिब्रूगढ़ में देहिंग पटकाई वन्यजीव अभयारण्य घूमने लायक जगह है। हालांकि इस अभयारण्य का कुछ हिस्सा तिनसुकिया जिले में भी पड़ता है। देहिंग पटकाई असम का एकमात्र वर्षावन है। अगर आप डिब्रूगढ़ घूमने जा रहे हैं, तो देहिंग पटकाई जाना न भूलें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous and beautiful tourist place in Assam dibrugarh Tea city of India
जोकाई बोटैनिकल गार्डन - फोटो : Facebook/Mohan Krishna Buragohain

डिब्रूगढ़ में जोकाई बोटैनिकल गार्डन नाम का एक बेहद ही खूबसूरत उद्यान है, जो दुर्लभ और विलुप्त हो चुकी वनस्पतियों की प्रजातियों को जीवंत रखने का काम करता है। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो आपको यहां एक बार तो घूमने जरूर आना चाहिए।  

विज्ञापन
Famous and beautiful tourist place in Assam dibrugarh Tea city of India
डिब्रूगढ़ का भव्य जगन्नाथ मंदिर - फोटो : Facebook/Kapili Tourism

इस शहर में कई शानदार मंदिर भी हैं, जो पर्यटकों को अपनी आकर्षित करते हैं। यहां का सबसे प्रसिद्ध मंदिर जगन्नाथ मंदिर है, जो ओडिशा के पुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ के विश्व प्रसिद्ध मंदिर की तरह ही बनाया गया है। अगर आप पुरी नहीं जा पाए हैं तो डिब्रूगढ़ जाकर भगवान जगन्नाथ का मंदिर देख सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed