इंफाल मणिपुर की राजधानी है और एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। बेहद शांत और खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य यहां की सुंदरता को और भी बढ़ा देते हैं। चारों तरफ से हरी-भरी घाटियों से घिरा यह शहर समुद्र तल से 790 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां आकर आपको निश्चित रूप से सुकून का अनुभव होगा। यही वजह है कि यहां हर साल पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। अगर आप देश में ही कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको इंफाल जरूर जाना चाहिए। नवंबर से अप्रैल का समय यहां घूमने के लिहाज से सबसे अच्छा होता है। आइए जानते हैं यहां घूमने लायक कौन-कौन सी जगहें हैं...
{"_id":"6027b118ac0e4a4eb87783de","slug":"best-and-beautiful-places-to-visit-in-imphal-manipur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घूमने के लिए शानदार जगह है इंफाल, यहां की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को करती है आकर्षित","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
घूमने के लिए शानदार जगह है इंफाल, यहां की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को करती है आकर्षित
Sat, 13 Feb 2021 04:49 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sat, 13 Feb 2021 04:49 PM IST
विज्ञापन
इंफाल का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Facebook/People of Northeast India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकटक झील
- फोटो : iStock
लोकटक झील
- यह झील अपनी सतह पर तैरते हुए वनस्पति और मिट्टी से बने द्वीपों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यह दूर-दूर से पर्यटकों को अपनी खूबसूरती से खींच लाती है। आप इस झील को करीब से देखने के लिए घर किराये पर ले सकते हैं। सुबह की पहली किरण के साथ यहां नौका विहार का आनंद सर्वोत्तम होता है।
कंगला किला
- फोटो : Facebook/Mountaineer Mohit
कंगला किला
- इंफाल का प्राचीन कंगला किला कभी एक भव्य इमारत थी, जो दो हजार साल से भी ज्यादा समय से अस्तित्व में है। इसके आकर्षक खंडहर इसकी भव्यता की कहानी बयां करते हैं। इस पूरे किले में कई मंदिर हैं जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद मीनार
- फोटो : Facebook/Insight INDIA
शहीद मीनार
- 11 मीटर लंबी यह मीनार बीर टिकेंद्रजीत पार्क में स्थित है। इसे ब्रिटिश सेना के खिलाफ वर्ष 1891 में हुए मीती विद्रोह में मारे गए शहीदों की याद में बनाया गया है। जो लोग इंफाल घूमने के लिहाज से आते हैं, वो इस मीनार को देखने जरूर आते हैं।
विज्ञापन
चिड़ियाघर में मौजूद जेबरा और शुतुरमुर्ग
- फोटो : Facebook/Mystical North East India
अगर आप इंफाल जा रहे हैं तो यहां का जूलॉजिकल गार्डन देखना न भूलें। इस प्राणी उद्यान में आपको कुछ दुर्लभ प्रजातियां भी देखने को मिल जाएंगी। यहां पक्षियों की भी कई प्रजातियां हैं। इंफाल से करीब 27 किलोमीटर दूर बिष्णुपुर में एक प्राचीन भगवान विष्णु का मंदिर स्थित है, जिसके बारे में कहा जाता है वह 1467 ईस्वी में बना था। यह जगह वाकई देखने लायक है।